लाइव न्यूज़ :

इमरान खान के शपथ ग्रहण में पाक सेना प्रमुख से गले मिले सिद्धू, पीओके नेता के साथ लगी कुर्सी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 18, 2018 13:31 IST

Navjot Singh Sidhu in Imran Khan's swearing-in ceremony: पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के शपथ ग्रहण में शामिल होने पर बीजेपी ने सवाए उठाए हैं।

Open in App

इस्लामाबाद, 18 अगस्तः पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचे। समारोह के दौरान पाकिस्तान सरकार ने सिद्धू के बैठने की व्यवस्था अन्य विदेशी मेहमानों के साथ ना करके पीओके मुखिया के बगल में की। सिद्धू शपथ ग्रहण समारोह में पहली कतार में बैठे थे। उनके पास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति (सदर) मसूद खान बैठे थे। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत मान्यता नहीं देता। इससे पहले सिद्धू ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी गले मिले।

राष्ट्रपति भवन में दाखिल होने से पहले सिद्धू ने कहा, 'खान साहब (इमरान खान) जैसे लोग इतिहास बनाते हैं। उन्हें निमंत्रण भेजकर मेरा सम्मान किया है। जो लोग रिश्ते बनाना जानते हैं उनका हर जगह सम्मान होता है। यह एक नया सवेरा है। इस सरकार के साथ देश की छवि, तस्वीर और भाग्य बदलने की बड़ी-बड़ी उम्मीदें टिकी हुई हैं।' कांग्रेस की अगुवाई वाली पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने निमंत्रण मिलने पर कहा था कि वो भारत के गुडविल ब्रांड एम्बेसडर हैं।

सिद्धू के इस व्यवहार पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा- सिद्धू और कांग्रेस को देश से माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि सिद्धू ने पाकिस्तान जाने के लिए पार्टी की मंजूरी ली थी या नहीं?

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान शनिवार को पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले लिया। शनिवार को एक भव्य समारोह में इमरान खान शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में भारत से क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू शिरकत की। इमरान पाकिस्तान के 22वें वजीर-ए-आजम बने।

क्रिकेटर होने के नाते और दोस्त होने के नाते इमरान खान ने भारत के तीन लोगों को अपने शपथ ग्रहण का न्योता भेजा था। इसमें सुनील गावस्कर और कपिल देव अपने-अपने कारणों से जाने मना कर दिया था। लेकिन लेकिन सिद्धू उनका न्योता स्वीकार किया था। इससे पहले पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में हुए एकतरफा चुनाव में शुक्रवार को उन्हें देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला