सिसिली में गैस रिसाव से हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या सात हुई
By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:06 IST2021-12-13T17:06:14+5:302021-12-13T17:06:14+5:30

सिसिली में गैस रिसाव से हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या सात हुई
मिलान, 13 दिसंबर (एपी) इटली के सिसिली में गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट की वजह से चार इमारातों के ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई। बचावकर्ताओं को मलबे में से चार और शव मिले हैं। दमकल कर्मियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
दमकल कर्मी और नागरिक सुरक्षा एजेंसी के स्वयंसेवक दो और लोगों की तलाश में मलबा खंगाल रहे हैं। माना जाता है कि वे अब भी मलबे में दबे हुए हैं।
शनिवार शाम को रवानुसा के सिसिली शहर में विस्फोट के बाद चार इमारत ढह गई थी। इस घटना के कुछ घंटों के बाद ही दो बुजुर्ग महिलाओं को बचा लिया गया था। तीन शव रविवार को निकाले गए थे।
कर्मियों को एक गर्भवती महिला, उसके पति और उसके सास-ससुर के शव मिले हैं।
विस्फोट में चार इमारत गिरी थीं और धमाके की गूंज कुछ किलोमीटर दूर तक महसूस की गई थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।