लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ की मध्यस्थता में सर्बिया और कोसोवो ने वार्ता बहाल की

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:15 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 15 जून सर्बिया और कोसोवो के नेताओं ने यूरोपीय संघ की मध्यस्थता के कारण मंगलवार को वार्ता बहाल की जिसका लक्ष्य अशांत बाल्कन क्षेत्र में तनाव का मूल कारण बने विवाद का हल करना है।

ऐसा लगता है कि ब्रसेल्स में सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिक और कोसोवो के नये प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती के बीच चल रही बैठक से वार्ता में कोई खास प्रगति नहीं होगी । यह वार्ता 2011 में शुरू हुई थी और पिछले साल से बाधित है।

वार्ता से जुड़े यूरोपीय संघ के विशेष दूत मीरोस्लाव लाजकाक ने कहा, ‘‘ यह कोई आसान बैठक नहीं है लेकिन अहम बात यह है कि यह बैठक हुई। यूरोपीय संघ के लिए जो महत्वपूर्ण है वह यह है कि दोनों नेताओं ने मान लिया कि कोसोवो और सर्बिया के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के सिवाय आगे का कोई रास्ता नहीं है।’’

दोनों देशों को बता दिया गया है कि जबतक वे दशकों पुराने अपने विवाद सुलझा नहीं लेते तबतक वे यूरोपीय संघ से जुड़ने की अपनी कोशिश में आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं कर सकते।

कोसोवो सर्बिया का पूर्व प्रांत है जिसने 2008 में आजादी की घोषणा की थी। सर्बिया ने यह मानने से इनकार कर दिया। लेकिन अमेरिका एवं यूरोपीय संघ के अधिकतर देशों ने कोसोवो को उसे मान्यता दे दी । सर्बिया कोसोवा पर अपने दावे को बनाये रखने के लिए रूस और चीन के समर्थन पर निर्भर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना