लाइव न्यूज़ :

इजरायल चुनाव में खंडित जनादेशः नेतन्याहू ने शुरू की साथी की तलाश, छह सप्ताह का वक्त है लेकिन राहें मुश्किल

By भाषा | Updated: September 26, 2019 15:45 IST

छोटे दलों के सहयोग के बावजूद नेतन्याहू और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के नेता एवं पूर्व सेना प्रमुख बेनी गैंट्ज 120 सदस्यीय संसद में सरकार बनाने के लिए जरूरी 61 सीटों के जादुई आंकड़े को हासिल करने में नाकाम रहे।

Open in App
ठळक मुद्देनेतान्याहू पारंपरिक अति रूढ़ीवादी और धार्मिक-राष्ट्रवादी सहयोगियों के समर्थन के बावजूद बहुमत से दूर हैं।यही वजह है कि गुरुवार को नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के वार्ताकारों ने बातचीत शुरू की।

इजरायल में दोबारा हुए आम चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के बाद निवर्तमान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को गठबंधन सरकार बनाने की चुनौतीपूर्ण कोशिश शुरू की।

नेतन्याहू के लिए गठबंधन सरकार बनाने के लिए छह सप्ताह का वक्त है लेकिन उनकी राहें मुश्किल लग रही है। यहां तक कि छोटे दलों के सहयोग के बावजूद नेतन्याहू और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के नेता एवं पूर्व सेना प्रमुख बेनी गैंट्ज 120 सदस्यीय संसद में सरकार बनाने के लिए जरूरी 61 सीटों के जादुई आंकड़े को हासिल करने में नाकाम रहे।

नेतान्याहू पारंपरिक अति रूढ़ीवादी और धार्मिक-राष्ट्रवादी सहयोगियों के समर्थन के बावजूद बहुमत से दूर हैं। यही वजह है कि गुरुवार को नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के वार्ताकारों ने बातचीत शुरू की। लिकुड पार्टी के सांसद ज़ीव इल्किन ने कहा, ‘‘ कोई चमत्कार नहीं हो सकता। कोई नुस्खा नहीं है। कोई विकल्प नहीं है सिवाय की एकता सरकार बनाई जाए।’’

उन्होंने इजरायली आर्मी रेडियो पर कहा, ‘‘अगर व्यक्तिगत कारणों से ब्लू एंड व्हाइट पार्टी नेतन्याहू और अन्य कुछ दलों को एकता सरकार में शामिल करने का विरोध करती रही तो इसका अंत तीसरे आम चुनाव के रूप होगा।’’ ब्लू एंड व्हाइट पार्टी गैंट्स के नेतृत्व् में एकता सरकार गठित करना चाहती है।

साथ ही उसने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नेतन्याहू से गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन ने नेतन्याहू और गैंट्ज के बीच एकता सरकार बनाने की कोशिशें नाकाम होने के बाद बुधवार को नेतन्याहू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

अगर नेतन्याहू छह हफ्ते में सरकार बनाने में कामयाब नहीं होते हैं तो गैंट्ज को मौका दिया जाएगा। अगर वह भी सफल नहीं होते तो राष्ट्रपति किसी अन्य सांसद को मौका देंगे या फिर तीसरी बार आम चुनाव का प्रस्ताव पेश करेंगे। 

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल