लाइव न्यूज़ :

बुर्किना फासो में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े

By भाषा | Updated: November 27, 2021 20:35 IST

Open in App

औगाडोउगोउ, 27 नवंबर बुर्किना फासो में अलकायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़ी हिंसा को रोकने में सरकार की नाकामी से नाराज जनता ने शनिवार को राजधानी औगाडोउगोउ में प्रदर्शन के दौरान पथराव किया,जिसके बाद उन्हें काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे के इस्तीफे की मांग की। राजधानी के केंद्र में प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों के साथ झड़प हुई और उन्हें काबू में करने के लिए सेना और पुलिस कर्मी सड़कों पर नजर आए, जिन्होंने जगह-जगह अवरोधक लगाए थे जबकि प्रदर्शनकारियों ने टायर में आग लगाकर और और पत्थरबाजी कर विरोध जताया।

इसाक पैगबराम ने कहा, ‘‘हम बुर्किना फासो को नहीं खोएंगे। हम देश की सुरक्षा के लिए सक्षम व्यक्ति को तैनात करेंगे। हम पहले ही अपना दो तिहाई भूभाग खो चुके हैं। कोई भी शांति से देश में नहीं घूम सकता है। हमें न कहना ही होगा। हम तबतक बैठ नहीं सकते जबतक कि जिहादी औगाडोउगोउ में हमारी हत्या करने नहीं आते।’’

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में साहेल के सौउम प्रांत में सुरक्षाबलों पर हुए सबसे घातक हमले के बाद से प्रदर्शन हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?