लाइव न्यूज़ :

एचआईवी वायरस से मुक्त होने की संभावना वाले दूसरे रोगी की पहचान हुयी

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:09 IST

Open in App

बोस्टन (अमेरिका), 16 नवंबर विश्व में दूसरे ऐसे एचआईवी रोगी की पहचान की गई है जो ‘एंटीरेट्रोवाइरल’ दवाओं के उपयोग के बिना ही संभवत: वायरस से मुक्त हो गया है। वैज्ञानिकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

‘एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित खोज से पता चलता है कि मरीज एचआईवी से पीड़ित था और उसका कोई उपचार नहीं चल रहा था। उसके 1.5 अरब से अधिक रक्त और ऊतक कोशिकाओं के अध्ययन में वायरल जीनोम का कोई सबूत नहीं मिला था।

अंतरराष्ट्रीय टीम ने गौर किया कि अगर शोधकर्ता इस प्रतिक्रिया में अंतर्निहित प्रतिरक्षा तंत्र को समझ सकते हैं तो वे ऐसे उपचार विकसित करने में सक्षम हो सकते हैं जो एचआईवी संक्रमण के मामलों में इन प्रतिक्रियाओं को दोहराने के लिए दूसरों की प्रतिरक्षा प्रणाली को तैयार कर सकते हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा कि एचआईवी संक्रमण के दौरान अपने जीनोम के स्वरूपों को डीएनए या कोशिकाओं की आनुवंशिक सामग्री में रखता है, जिसे वायरल भंडारण भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में, वायरस एचआईवी-विरोधी दवाओं और शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से प्रभावी रूप से बच जाता है। ज्यादातर लोगों में इस भंडार से लगातार नए वायरल कण बनते रहते हैं।

‘एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी’ (एआरटी) के तहत नए वायरस को बनने से रोका जा सकता है लेकिन भंडार को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया जा सकता है। इससे वायरस पर काबू के लिए रोजाना उपचार की आवश्यकता होती है।

वैज्ञानिकों ने अपने पिछले अध्ययन में एक ऐसे मरीज की पहचान की, थी जिसके जीनोम में एचआईवी वायरल अनुक्रम नहीं था। यह दर्शाता है कि उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली ने एचआईवी भंडार को समाप्त कर दिया होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना