लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में लॉकडाउन में ढील के पहले चरण में विद्यालय एवं महाविद्यालय खुले

By भाषा | Updated: March 8, 2021 21:48 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, आठ मार्च ब्रिटेन में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए महीनों से लगी कड़ी लॉकडाउन पाबंदियों में प्रथम चरण की ढील के तहत सोमवार को विद्यालयों एवं महाविद्यालों के खुलने पर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष में ‘राष्ट्रीय प्रयास’ की सराहना की।

माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालय विद्यार्थियों को कक्षाओं में बुलायेंगे। अब यह उनके विवेक पर छोड़ा गया है कि वे विद्यार्थियों को इस हफ्ते जांच एवं कक्षाओं में चरणबद्ध तरीके से पालियों में बुलाने का क्या तौर तरीका अपनाते हैं।

मौके पर तीन प्रारंभिक जांच के बाद विद्यार्थियों को घरों पर हर हफ्ते दो रैपिड जांच कराने की सुविधा दी जाएगी।

जॉनसन ने कहा , ‘‘ विद्यालयों का खुलना इस वायरस को परास्त करने की राष्ट्रीय कोशिश का प्रतीक है। यह इस देश के हर व्यक्ति का संकल्प ही है कि हम सामान्य स्थिति के ओर बढ़ सकते है और यह सही है कि किशोरों का कक्षाओं में वापसी पहला कदम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपनी पहल में चौकस हैं ताकि हमने इस लड़ाई में अबतक जो हासिल किया है, उसे हम गंवा न बैठे। इसलिए मैं आपसे अपने परिवार एवं अन्य को स्वस्थ्य रखने के लिए हथियार नहीं डालने की अपील करता हूं। टीका लगवाइए, जांच करात्इए और याद रखिए कि हम सभी एकजुट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला