17 नवंबर को खुलेगा सऊदी अरामको का IPO, आकार या कीमत अभी तय नहीं

By भाषा | Published: November 10, 2019 02:05 PM2019-11-10T14:05:10+5:302019-11-10T14:05:10+5:30

Saudi Aramco's IPO to open on November 17, size or price not yet decided | 17 नवंबर को खुलेगा सऊदी अरामको का IPO, आकार या कीमत अभी तय नहीं

आईपीओ के लिए अभिदान बंद होने के बाद पांच दिसंबर को अंतिम शेयर मूल्य तय किया जाएगा।

Highlightsसऊदी अरामको का आईपीओ 17 नवंबर को खुलेगा। हिस्सेदारी बिक्री के आकार या मूल्य दायरे के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

सऊदी अरामको का बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 नवंबर को खुलेगा। कंपनी की ओर से जमा कराए गए दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, इसमें हिस्सेदारी बिक्री के आकार या मूल्य दायरे के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

कंपनी का 658 पृष्ठ का दस्तावेज शनिवार मध्यरात्रि को जारी किया गया। इसे दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है। आईपीओ के लिए अभिदान बंद होने के बाद पांच दिसंबर को अंतिम शेयर मूल्य तय किया जाएगा। कई वर्षों के विलंब के बाद अरामको के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह रियाद स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर बिक्री की घोषणा की थी।

सऊदी अरामको दुनिया की सबसे अधिक मुनाफे वाली कंपनी है। दुनिया की कच्चे तेल की जरूरत का दस प्रतिशत अकेले यह कंपनी पूरी करती है। दस्तावेजों में कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी व्यक्तिगत निवेशकों को 0.5 प्रतिशत शेयर बेचेगी। हालांकि, कंपनी ने बड़े संस्थागत निवेशकों को बिक्री के लिए शेयर का प्रतिशत तय नहीं किया है।

दस्तावेजों में संभावित जोखिमों का भी उल्लेख किया गया है। इनमें आतंकवादी हमले, भरोसा रोधी कानून और जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंताएं शामिल हैं जिससे वैश्विक स्तर पर हाइड्रोकॉर्बन की मांग घट सकती है। 

Web Title: Saudi Aramco's IPO to open on November 17, size or price not yet decided

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे