लाइव न्यूज़ :

सत्य नाडेला, अमेरिकी सांसदों ने एशियाई अमेरिकियों के खिलाफ नफरती हमलों की निंदा की

By भाषा | Updated: March 13, 2021 16:55 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन,13 मार्च माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नाडेला तथा अमेरिका के कई सांसदों ने कहा है कि वे एशियाई अमेरिकियों के साथ लगातार जारी नफरती कृत्यों से क्षुब्ध हैं और घृणा, नस्ली भेदभाव तथा हिंसा के सभी रूपों की निंदा करते हैं।

‘एशियन अमेरिकन’ समूहों ने बताया कि संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के आंकडों के अनुसार मार्च से दिसंबर 2020 के बीच एशियाई अमेरिकियों के साथ दुर्व्यवहार की तीन हजार से अधिक घटनाएं हुई हैं, वहीं वर्ष 2019 में यह संख्या 216 थी।

नाडेला ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं विश्व भर में एशियाई अमेरिकियों और एशियाई समुदाय के लोगों के साथ लगातार हो रही घृणा की घटनाओं को लेकर क्षुब्ध हूं, नस्लवाद, घृणा और हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। मैं अन्याय के खिलाफ एशियाई और एशियाई अमेरिकी समुदाय के साथ एकजुट हूं।

नाडेला के ट्वीट के एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि देश में वैश्विक महामारी के दौरान एशियाई-अमेरिकी पर नस्ली नफरत की भावना से किए गए ‘‘क्रूर’’ हमले अमेरिकी भावना के खिलाफ है।

माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान में कहा कि वह घृणा, नस्ली भेदभाव और हिंसा के सभी रुपों की निंदा करता है ।

इसबीच कई सांसदों ने एक ऐसा विधेयक पेश करने के लिए एकजुट होने की बात कही है जो कोविड-19 महामारी के दौरान ‘एशियन अमेरिकन एंड पेसेफिक आइलैंडर्स’ (एएपीआई)समुदाय के खिलाफ बढ़े नस्ली घृणा अपराधों और हिंसा की घटनाओं पर लगाम लगाएगा।

सांसद डोनाल्ड एम पायने ने इन घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा,‘‘ मैं महामारी के दौरान एशियाई अमेरिकियों पर हुए हमलों और दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ घृणा और हिंसा का अमेरिका में कोई स्थान नहीं है। ये हमले बंद होने चाहिए क्योंकि ये निर्दोष लोगों पर कायराना हमले हैं और उस महामारी के लिए अमेरिकी लोगों को जिम्मेदार ठहराते हैं जो हजारों मील दूर शुरू हुई......।’’

सांसद डिआन फिन्सटेन सहित बड़ी संख्या में सांसदों ने भी इन घटनाओं की निंदा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील