लाइव न्यूज़ :

आईएस ने ली मिस्र चर्च हमले की जिम्मेदारी, अकेले एक आंतकी ने दिया अंजाम 

By IANS | Updated: December 30, 2017 14:03 IST

मिस्र राजधानी काहिरा में 29 दिसंबर को हुए चर्च हमले में 10 लोगों की मौत हुई थी।

Open in App

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने मिस्र में एक चर्च के बाहर शुक्रवार को हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई थी। 

'एफे' ने आईएस से जुड़ी समाचार एजेंसी अमाक के हवाले से बताया कि आईएस से संबंधित एक टीम ने दक्षिणी काहिरा के हेलवान जिले में स्थित मार मीना चर्च पर हमला किया। 

मिस्र के गृह मंत्रालय ने कहा कि चर्च में गोलीबारी को मोटर साइकिल पर सवार अकेले हमलावर ने अंजाम दिया था। मंत्रालय के अनुसार चर्च को निशाना बनाने से पहले हमलावर ने पास स्थित एक दुकान में दो लोगों को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। 

मंत्रालय ने बताया, "आतंकवादी सुरक्षा घेरे को पार कर चर्च के पास करीब से विस्फोट करना चाहता था ताकि अधिक संख्या में लोगों की मौत हो।"

बता दें कि मुस्लिम बहुसंख्यक मिस्र में ईसाइयों की आबादी 10 फीसदी है। इसी साल अप्रैल में भी वहां एक चर्च पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें 45 लोग मारे गए थे। उस हमले की जिम्मेदारी भी आईएस ने ली थी।

टॅग्स :इजिप्टविश्व समाचारआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल