लाइव न्यूज़ :

कोमा में रूस के विपक्षी नेता और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी नवलनी, विमान यात्रा के दौरान कथित रूप से जहर देने का मामला

By भाषा | Updated: August 21, 2020 16:28 IST

यारमीश ने ‘इको मॉस्कोवी रेडियो स्टेशन’ को बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को विमान में सवार होने से पहले हवाई अड्डे पर स्थित कैफे से चाय पी थी जिसमें कुछ जहरीला पदार्थ दिया गया होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे पुतिन के धुर विरोधी 44 वर्षीय नवलनी जब साइबेरिया के शहर तोमस्क से हवाई जहाज से मॉस्को लौट रहे थे तब वह बीमार पड़ गए।नवलनी को पसीना आ रहा था और उन्होंने मुझसे बात करने को कहा ताकि वह आवाज पर ध्यान केंद्रित कर सके।वह शौचालय गए जहां वह बेहोश हो गए। उनकी हालत गंभीर है, वह कोमा में है और वेंटिलेटर पर है।

मॉस्कोः रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी विमान यात्रा के दौरान कथित रूप से जहर दिए जाने के बाद कोमा में चले गए हैं। उन्हें साइबेरिया में एक अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।

उनकी प्रवक्ता किरा यारमीश ने ट्वीट कर बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी 44 वर्षीय नवलनी जब साइबेरिया के शहर तोमस्क से हवाई जहाज से मॉस्को लौट रहे थे तब वह बीमार पड़ गए। यारमीश ने ‘इको मॉस्कोवी रेडियो स्टेशन’ को बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को विमान में सवार होने से पहले हवाई अड्डे पर स्थित कैफे से चाय पी थी जिसमें कुछ जहरीला पदार्थ दिया गया होगा।

उन्होंने बताया, ‘‘ नवलनी को पसीना आ रहा था और उन्होंने मुझसे बात करने को कहा ताकि वह आवाज पर ध्यान केंद्रित कर सके। इसके बाद वह शौचालय गए जहां वह बेहोश हो गए। उनकी हालत गंभीर है, वह कोमा में है और वेंटिलेटर पर है।’’ उन्होंने बताया कि ओमस्क के साइबेरियाई शहर में चिकित्सकों ने नवलनी को जर्मनी के अस्पताल में ले जाने से इनकार कर दिया है।

यारमीश ने बताया, ‘‘मुख्य चिकित्सक का कहना है कि नवलनी को नहीं ले जाया जा सकता है। उनकी हालत अस्थिर है। उन्हें ले जाने संबंधी परिवार का फैसला ही पर्याप्त नहीं है।’’ ओमस्क में शुक्रवार को जारी एक वीडियो बयान में यारमीश ने कहा कि नवलनी गंभीर हालत में है और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से ‘‘उन्हें ले जाने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज प्रदान करने में बाधा नहीं डालने’’ का आग्रह किया है।’’ अन्य विपक्षी हस्तियों ने इस मामले में क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति का कार्यालय) का हाथ होने की आशंका जताई है।

रूसी प्रदर्शन समूह पुस्सी रॉयट के सदस्य प्योत्र वर्जिलोव ने एसोसिएट प्रेस से कहा, ‘‘हम आश्वस्त है कि नवलनी या मुझको निशाना बनाने की क्षमता रूस के राजनीतिक नेतृत्व के आदेश पर केवल रूसी सुरक्षा सेवा के लोगों के पास है।’’ उल्लेखनीय है कि वर्जिलोव खुद भी 2018 में संदिग्ध रूप से जहर दिए जाने के बाद मरते-मरते बचे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि निश्चित तौर पर पुतिन ने व्यक्तिगत तौर पर इसकी अनुमति दी होगी।’’ 

टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिनसंयुक्त राष्ट्रअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा