लाइव न्यूज़ :

रूसी हमले में अबतक 14 बच्चों समेत 352 नागरिकों की मौत, यूक्रेन का दावा- 4,300 से अधिक रूसी सैनिकों को मार गिराया

By अनिल शर्मा | Updated: February 28, 2022 14:59 IST

यूक्रेन की सेना ने सोमवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने अपने हमले को धीमा कर दिया है क्योंकि यूक्रेन के खिलाफ मास्को का हमला पांचवें दिन में प्रवेश कर गया है। दुश्मन का मनोबल टूट गया है और भारी नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन की सेना ने सोमवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने अपने हमले को धीमा कर दिया है यूक्रेन ने कहा है कि रूस के आक्रमण के दौरान 14 बच्चों समते 352 नागरिक मारे गए हैं

Russia Ukrain War: रूसी हमले के बीच यूक्रेन ने कहा है कि रूस के आक्रमण के दौरान 14 बच्चों समते 352 नागरिक मारे गए हैं। वहीं  116 बच्चों सहित 1,684 अतिरिक्त लोग घायल हुए हैं। ये जानकारी रॉयटर ने यूक्रेन के गृह मंत्रालय के हवाले से दी है। हालांकि मंत्रालय के बयान में यूक्रेन के सशस्त्र बलों के हताहत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

हमले के शुरुआत से ही रूस दावा करता आ रहा है कि उसके सैनिक केवल यूक्रेनी सैन्य सुविधाओं को निशाना बना रहे हैं।  यूक्रेन की नागरिक आबादी खतरे में नहीं है। रूस ने अपने सैनिकों के बीच हताहत होने की कोई जानकारी जारी नहीं की है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बिना संख्या बताए स्वीकार किया कि रूसी सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं।

यूक्रेन की सेना ने सोमवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने अपने हमले को धीमा कर दिया है क्योंकि यूक्रेन के खिलाफ मास्को का हमला पांचवें दिन में प्रवेश कर गया है। सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा, "रूसी कब्जेदारों ने आक्रामक की गति कम कर दी है, लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्रों में सफलता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।"

रूस गुरुवार से यूक्रेन पर हमले कर रहा है। पश्चिमी हथियारों के समर्थन से यूक्रेन की सेना रूसी सेना की प्रगति को धीमा करने में कामयाब रही है। यूक्रेनी सेना ने रूस पर देश के उत्तर-पश्चिम और उत्तर के शहरों जाइटॉमिर और चेर्निगिव शहरों में आवासीय भवनों पर मिसाइल हमले शुरू करने का भी आरोप लगाया। यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूसी आक्रमणकारियों द्वारा सैन्य अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने के सभी प्रयास विफल रहे," सेना ने कहा। सेना ने दावा किया, "दुश्मन का मनोबल टूट गया है और भारी नुकसान हुआ है।"  यूक्रेन ने रविवार को दावा किया था कि उसने 4,300 से अधिक रूसी सैनिकों को मार डाला और घायल किया।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!