लाइव न्यूज़ :

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का बड़ा बयान- यूक्रेन में नागरिकों की मदद के लिए UN संग सहयोग को तैयार

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 26, 2022 18:56 IST

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कहना है कि यूक्रेन में नागरिकों की मदद के लिए रूस संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग करने को तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस और यूक्रेन से मानवीय गलियारे स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन में नागरिकों की मदद के लिए रूस संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग करने को तैयार है।

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को दो महीनों से ज्यादा हो गया है। इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का बड़ा बयान सामने आया है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन में नागरिकों की मदद के लिए रूस संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग करने को तैयार है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस और यूक्रेन से मानवीय गलियारे स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया है।

मालूम हो, रूस-यूक्रेन युद्ध के रुकने के अभी भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने हाल-फिलहाल में यूक्रेन में रूसी अभियान को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि यूक्रेन में रूसी अभियान एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। लावरोव ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा था कि ऑपरेशन जारी है  और इस ऑपरेशन का एक और चरण अब शुरू हो रहा है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी।

इसके बाद से रूस की दुनियाभर में कड़ी आलोचना हो रही है। यही नहीं, अमेरिका सहित तमाम नाटो देशों ने रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। मगर इसके बावजूद रूस पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में यूक्रेन में युद्ध की वजह से हो रही तबाही को लेकर संयुक्त राष्ट्र भी काफी चिंतित है। यही कारण है कि रूस-यूक्रेन जंग को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भी कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादसंयुक्त राष्ट्रव्लादिमीर पुतिनAntonio Guterres
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

भारतआत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

विश्वपुतिन ने ईरान के लिए ‘अटूट’ समर्थन की घोषणा की, मोजतबा को नया नेता नियुक्त होने पर बधाई दी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!