Russia-Ukraine War: कीव में घुसे रूसी सैनिक, यूक्रेनी सेना के साथ भीषण युद्ध जारी, राष्ट्रपति का दावा- नागरिकों को बना रहे निशाना

By अनिल शर्मा | Published: February 25, 2022 01:42 PM2022-02-25T13:42:16+5:302022-02-25T14:08:45+5:30

रूसी बलों के उत्तर से कीव की तरफ कूच करने की खबरों के बीच यूक्रेन की सेना राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पश्चिम में दुश्मन फौज से भीषण लड़ाई लड़ रही है। सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Russian forces are targeting civilians Ukraine President Volodymyr Zelensky says Moscow forces reach Kyiv | Russia-Ukraine War: कीव में घुसे रूसी सैनिक, यूक्रेनी सेना के साथ भीषण युद्ध जारी, राष्ट्रपति का दावा- नागरिकों को बना रहे निशाना

Russia-Ukraine War: कीव में घुसे रूसी सैनिक, यूक्रेनी सेना के साथ भीषण युद्ध जारी, राष्ट्रपति का दावा- नागरिकों को बना रहे निशाना

Highlightsराष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि मॉस्को की सेना कीव में पहुंच चुकी हैमॉस्को ने शुक्रवार सुबह कीव में कई प्रमुख सरकारी और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनायायूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि कल की तरह आज भी दुनिया के शक्तिशाली देश दूर से ही घटना को देख रहे हैं

कीवः यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि मॉस्को की सेना कीव में पहुंच चुकी है और आम नागरिकों को निशाना बना रही है। इसके लिए वह अपनी पीठ भी थपथपा रही है। बकौल जेलेंस्की,"वे (रूस) कहते हैं कि नागरिक उनके लिए लक्ष्य नहीं हैं। लेकिन यह एक और झूठ है।"

रूसी बलों के उत्तर से कीव की तरफ कूच करने की खबरों के बीच यूक्रेन की सेना राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पश्चिम में दुश्मन फौज से भीषण लड़ाई लड़ रही है। सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लड़ाई में कीव से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर-पश्चिम में स्थित इवांकीव में नदी पर बना एक पुल शुक्रवार की सुबह नष्ट हो गया।

यूक्रेन में गृह मंत्रालय के सलाहकार एंतोन गेराशेंको ने टेलीग्राम पर कहा, “आज का दिन सबसे कठिन होगा। दुश्मन की योजना टैंक के जरिये इवांकीव और चेर्निहाइव के रास्ते कीव में दाखिल होने की है। हमारी एटीजीएम (एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल) की चपेट में आने पर रूसी टैंक जलकर खाक हो जाते हैं।’

रूस ने गुरुवार को तड़के सिलसिलेवार मिसाइल हमलों के जरिये यूक्रेन पर धावा बोल दिया था। मॉस्को ने कीव में कई प्रमुख सरकारी और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था, जिसके तुरंत बाद जमीन पर भी लड़ाई शुरू हो गई थी। यूक्रेन के और अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेनाएं क्रीमिया (जिस पर 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया था) के दक्षिणी हिस्से से पूर्व में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव और बेलारूस से देश के उत्तरी भाग में लगातार हमला कर रही हैं।

  देश के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा मास्को पर लगाए गए प्रतिबंध यूक्रेन के खिलाफ रूसी सैन्य अभियानों को कम करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। वे अकेले अपने देश की रक्षा कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया अभी भी यूक्रेन में होने वाली घटनाओं को दूर से देख रही थी। 

बकौल यूक्रेनी राष्ट्रपति,"आज सुबह, हम अकेले अपने देश की रक्षा कर रहे हैं। कल की तरह, दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश दूर से ही घटनाओं को देख रहे हैं। रूस पर कल प्रतिबंध लगाए गए थे, लेकिन ये विदेशी सैनिकों को हमारी धरती से हटाने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। केवल एकजुटता और दृढ़ संकल्प के माध्यम से ही इसे हासिल किया जा सकता है।"

 

Web Title: Russian forces are targeting civilians Ukraine President Volodymyr Zelensky says Moscow forces reach Kyiv

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे