लाइव न्यूज़ :

रूस पाकिस्तान को ‘विशेष’ सैन्य उपकरण उपलब्ध कराएगा : लावरोव

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:45 IST

Open in App

: सज्जाद हुसैन :

इस्लामाबाद, सात अप्रैल रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान को अनिर्दिष्ट “विशेष” सैन्य उपकरण उपलब्ध कराएगा। शीत युद्ध काल के इन दो विरोधियों के बीच आतंकवाद से लड़ने में सहयोग बढ़ाने और संयुक्त नौसैन्य एवं भूमि अभ्यास करने पर सहमति बनी है।

करीब एक दशक में पाकिस्तान जाने वाले रूस के पहले विदेश मंत्री, लावरोव ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ये टिप्पणियां की। वार्ता के दौरान दोनों में अर्थव्यवस्था, व्यापार, आतंकवाद से निपटने और रक्षा समेत सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई।

लावरोव ने रूसी ऊपकरण के ब्योरे दिए बिना कहा, “पाकिस्तान को विशेष सैन्य उपकरण की आपूर्ति समेत हम पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी क्षमता को बढ़ाने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा, “यह क्षेत्र के सभी राज्यों के हित में है।” साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने सैन्य अभ्यासों के आयोजन पर भी सहमति जताई है।

रूस और पाकिस्तान 2016 से संयुक्त अभ्यास - द्रुजबा का हर साल आयोजन करते हैं।

रूस ने पूर्व में कहा था कि भारत को पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए और मॉस्को इस्लामाबाद के साथ संबंध विकसित करने के प्रति प्रतिबद्ध है क्योंकि वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का एक सदस्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला