लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की ब्यूटी क्वीन अनास्तासिया रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल, शेयर की फोटो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 28, 2022 16:13 IST

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को कहा कि बेलारूस की सीमा पर रूस के साथ बातचीत के लिए उसका एक प्रतिनिधिमंडल पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे स्पष्ट नहीं है कि क्या इस बातचीत से युद्ध का कोई समाधान होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि वह रूस से तत्काल संघर्षविराम की मांग करेगा।रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला कर दिया और दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है।

Russia Ukraine Crisis: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। इस बीच यूक्रेनी नागरिक देश के लिए बंदूक उठा लिए हैं। कई खिलाड़ी के साथ मशहूर लोग इस वार में शामिल हो गए हैं। रूसी सेना का मुकाबला करने के लिए आम लोग सुरक्षा बलों में शामिल हो गए।

ब्यूटी क्वीन और पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन अनास्तासिया लेना रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेना कहा कि उसने अपने घर की रक्षा के लिए लड़ने को तैयार है। 

अनास्तासिया लेना ने कहा कि हर कोई जो आक्रमण करने के इरादे से यूक्रेनी सीमा पार करता है उसे मार दिया जाएगा! उसने कहा कि घर की रक्षा के लिए हथियार उठा लिया है। हमारी सेना ने रूस को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

अमेरिका के खुफिया विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेलारूस यूक्रेन पर रूस के आक्रमण में रूस का साथ देते हुए सोमवार तक यूक्रेन में सेना भेज सकता है। रूस ने यूक्रेन पर पिछले सप्ताह 24 फरवरी को हमला किया था।

मामले के जानकार अमेरिकी अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बेलारूस के रूस की तरफ से युद्ध में शामिल होने का फैसला आने वाले दिनों में रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली बातचीत पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों को यूक्रेनी सेना से कड़ी टक्कर मिल रही है। अधिकारी के अनुसार, रूस ने जो अंदाजा लगाया था यह हमला उसके मुकाबले अधिक मुश्किल और अपेक्षाकृत धीमा रहा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."