बोले राष्ट्रपति पुतिन -हम शांति से यूक्रेन संघर्ष को हल करना चाहते थे लेकिन पश्चिमी देश पीठ पीछे..., अमेरिका पर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Published: February 22, 2023 08:09 AM2023-02-22T08:09:51+5:302023-02-22T08:53:03+5:30

यूक्रेन के साथ संघर्ष के बारे में बात करते हुए पुतिन ने आगे कहा कि उन्होंने पहले ही कई बार कहा है कि यूक्रेनी कीव शासन और इसके पश्चिमी अधिपति का बंधक बन गए हैं, जिन्होंने इस देश को राजनीतिक, सैन्य और आर्थिक अर्थों में प्रभावी रूप से कब्जा कर लिया है।

Russia-Ucrear War Vladimir Putin said We wanted to solve conflict peacefully but west prepare different scenario | बोले राष्ट्रपति पुतिन -हम शांति से यूक्रेन संघर्ष को हल करना चाहते थे लेकिन पश्चिमी देश पीठ पीछे..., अमेरिका पर साधा निशाना

बोले राष्ट्रपति पुतिन -हम शांति से यूक्रेन संघर्ष को हल करना चाहते थे लेकिन पश्चिमी देश पीठ पीछे..., अमेरिका पर साधा निशाना

Highlightsव्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को संघीय विधानसभा को संबोधित कर रहे थे।पुतिन ने कहा कि इस समस्या को हल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे। लेकिनहमारी पीठ के पीछे एक बहुत अलग परिदृश्य तैयार किया जा रहा थाः रूसी राष्ट्रपति

मॉस्कोः रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह शांति से यूक्रेन में संघर्ष को हल करना चाहते थे लेकिन पश्चिमी देशों ने पीठ पीछे एक अलग ही परिदृश्य रचा। पुतिन ने मंगलवार को संघीय विधानसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, "हम इस समस्या को हल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे, शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर रहे थे, लेकिन हमारी पीठ के पीछे एक बहुत अलग परिदृश्य तैयार किया जा रहा था।''

यूक्रेन के साथ संघर्ष के बारे में बात करते हुए पुतिन ने आगे कहा कि उन्होंने पहले ही कई बार कहा है कि यूक्रेनी कीव शासन और इसके पश्चिमी अधिपति का बंधक बन गए हैं, जिन्होंने इस देश को राजनीतिक, सैन्य और आर्थिक अर्थों में प्रभावी रूप से कब्जा कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान यूक्रेनी शासन अनिवार्य रूप से राष्ट्रीय हितों के लिए नहीं बल्कि तीसरे देशों के काम करता है।

पुतिन ने इस दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका की आलोचना की और कहा कि 'पूरी दुनिया में केवल अमेरिका में कई सैन्य आधार हैं। मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि ... दुनिया के किसी भी देश के पास संयुक्त राज्य अमेरिका जितना विदेशों में सैन्य ठिकाना नहीं हैं। पूरी दुनिया ने उन्हें मध्यवर्ती-रेंज परमाणु बलों की संधि सहित मौलिक आयुध समझौते से वापस होते देखा है।'

गौरतलब है कि रूस- यूक्रेन युद्ध के 1 साल पूरे होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कीव (यूक्रेन) का औचक दौरा किया। बाइडन ने कहा कि एक साल बाद भी यूक्रेन और लोकतंत्र अडिग है। वहीं जेलेंस्की ने बाइडन से कहा कि आपकी यात्रा यूक्रेन के लोगों के लिए समर्थन का महत्वपूर्ण संकेत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तय कार्यक्रम के अनुसार बाइडन को पोलैंड का दौरा करना था लेकिन वह यूक्रेन पहुंचे।  

Web Title: Russia-Ucrear War Vladimir Putin said We wanted to solve conflict peacefully but west prepare different scenario

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे