लाइव न्यूज़ :

रूस ने भारत के चुनाव में दखल के दावे को खारिज किया, कहा- भारतीय हितों के खिलाफ काम नहीं करेंगे

By भाषा | Updated: August 7, 2018 02:24 IST

बयान में कहा गया कि यह सबको पता है कि रूस की भारत से मित्रता है और वह कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा जो मित्र राष्ट्र भारत के हित और गरिमा के खिलाफ हो।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अगस्तःरूस ने सोशल मीडिया के ‘फर्जी’ विशेषज्ञ के इस दावे को कि रूस अपनी मीडिया के जरिए भारत जैसे देशों में चुनावों में दखल दे सकता है को खारिज करते हुए कहा है कि वह भारतीय हितों के खिलाफ कभी काम नहीं करेगा।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सोशल मीडिया विशेषज्ञ फिलीप एन हावर्ड ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विदेशी प्रभाव को लेकर अमेरिकी सीनेट की खुफिया समिति की सुनवाई के दौरान ऐसा दावा किया था। इस तरह के दावे के बाद रूसी दूतावास की ओर से यह प्रतिक्रिया आयी है।

दूतावास ने एक बयान में कहा कि रूस ने दूसरे देशों की आंतरिक राजनीति में कभी दखल नहीं दिया है क्योंकि यह उसकी विदेश नीति के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है। बयान में कहा गया कि यह सबको पता है कि रूस की भारत से मित्रता है और वह कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा जो मित्र राष्ट्र भारत के हित और गरिमा के खिलाफ हो।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :रूसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल