लाइव न्यूज़ :

Russia: टारगेट पर थे पुतिन के बेहद करीबी अलेक्जेंडर दुगिन, बम धमाके में बेटी की चली गई जान

By आजाद खान | Updated: August 21, 2022 09:25 IST

बताया जा रहा है कि जिस कार में अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी सवार थी, उसमें अलेक्जेंडर बैठने वाले थे। लेकिन कुछ कारणों के वजह से वे कार में बैठ नहीं पाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुतिन के बेहद करीबी अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी की हत्या हो गई है। टारगेट पर थे अलेक्जेंडर दुगिन लेकिन कार धमाके में उनकी बेटी की मौत हो गई।कहा जाता है कि पुतिन के हर एक्शन के पीछे दुगिन का दिमाग होता है।

मास्को:रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे करीबी माने जाने वाले अलेक्जेंडर दुगिन (Aleksandr Dugin) की बेटी की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के निशाने पर अलेक्जेंडर दुगिन थे, लेकिन वह बच गए और उनकी बेटी की मौत हो गई। 

ऐसा कहा जाता है कि जो कुछ भी व्लादिमीर पुतिन करते है, उसके पीछे अलेक्जेंडर दुगिन की सोच होती है। ऐसे में वह आरोपियों के टारगेट पर थे और इस कारण यह घटना हुई है। पुलिस फिलहाल इस हत्या की जांच कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे खास माने जाने वाले अलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दारिया डुगिन (Darya Dugin) का एक कार धमाके में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि गाड़ी के परचे तक नहीं बचे है। 

कहा जा रहा है कि जिस कार में दारिया डुगिन बैठी थी, उस में अलेक्जेंडर दुगिन बैठने वाले थे। लेकिन कुछ कारण वह नहीं बैठे इस धमाके से वह बच गए, लेकिन इस हादसे में वह अपनी बेटी को खो दिए। 

एक साल पहले पहले कही बात सच निकली

आपको बता दें कि इस हत्या के पीछे असल टारगेट अलेक्जेंडर दुगिन थे। लेकिन वह बच गए और उनकी बेटी की जान चली गई। हत्या को लेकर अलेक्जेंडर दुगिन ने ठीक एक साल पहले एक बात कही थी जो आज सही साबित हो गया। अलेक्जेंडर ने लिखा था, "जो मुझे नहीं मारता वो किसी और कई जान लेता है।"

ऐसे में इस हत्या की जांच हो रही है और इसे हर पहलू से जोड़कर देखा जा रहा है। 

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसकारसड़क दुर्घटनाबम विस्फोटबम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल