लाइव न्यूज़ :

रिज अहमद ने मुस्लिमों के चरित्रों को ‘अमानवीय’ तरीके से दिखाने के लिए हॉलीवुड की आलोचना की

By भाषा | Updated: June 12, 2021 18:41 IST

Open in App

लंदन, 12 जून ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामित होने वाले पहले मुस्लिम अभिनेता रिज अहमद ने हॉलीवुड को अपनी फिल्मों में मुस्लिमों को एक बनी-बनाई ‘बुरी छवि’ के सांचे में रखने के लिए कठघरे में खड़ा किया है।

हाल में अहमद ने ब्लूप्रिंट मुस्लिम इन्क्लूजन (मुस्लिम समुदाय के समावेश का खाका) पहल की शुरुआत की है ताकि सिनेमा में समुदाय का प्रतिनिधित्व बढ़ सके।

इस पहल की शुरुआत यूएससी एनेनबर्ग इन्क्लूजन इनिशियेटिव, द फोर्ड फ़ाउंडेशन और पिलर्स फंड के साथ मिलकर की गई है।

‘साउंड ऑफ मेटल’ में अपने अभिनय के लिए ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में नामित अहमद ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से पोस्ट एक वीडियो में कहा, ‘‘सिनेमा में मुस्लिमों को जिस तरह से दिखाया जाता है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।’’

ब्रितानी-पाकिस्तानी अभिनेता ने कहा कि जब ऑस्कर के लिए वह नामित हुए तो यह उनके लिए ‘कड़वी-मीठी’ गोली जैसा क्षण था।

अहमद ने कहा कि एक तरफ तो वह निजी तौर पर नामित होने के लिए आभारी थे लेकिन दूसरी तरफ उनके मन में एक तरह की उदासी थी कि आज तक 1.6 अरब लोगों में से इस पुरस्कार तक कोई पहुँचा ही नहीं। ऐसे में उनके मन में सवाल आया कि क्या वह अपवाद हैं, मुस्लिमों के लिए क्या अलिखित सा यहां कुछ है?

उन्होंने ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली फ़िल्मों ‘अमेरिकन स्नाइपर’, ‘ द हर्ट लॉकर’, और ‘आर्गो’ में मुस्लिमों को 'अमानवीय रूप में' दिखाने की आलोचना की है और इसे ‘नस्लभेद’ जैसा करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा