लाइव न्यूज़ :

सीरिया में आतंकियों का सफाया करने में लगे तुर्की की EU को चेतावनी- शरणार्थियों के लिए दरवाजे खोल देंगे

By भाषा | Updated: October 10, 2019 20:13 IST

एर्दोआन ने एक भाषण में कहा, ‘‘यूरोपीय संघ, जागो। मैं इसे फिर कहता हूं.. अगर आप वहां हमारे अभियान को घुसपैठ बताएंगे तो हमारा काम आसान है। हम दरवाजे खोल देंगे और आपके यहां 36 लाख शरणार्थियों को भेज देंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने यूरोपीय संघ को चेतावनी दी कि अगर उसने सीरिया में तुर्की के सैन्य अभियान की आलोचना की तो वह लाखों शरणार्थियों को यूरोप की तरफ जाने की अनुमति दे देगा। एर्दोआन ने एक भाषण में कहा, ‘‘यूरोपीय संघ, जागो। मैं इसे फिर कहता हूं.. अगर आप वहां हमारे अभियान को घुसपैठ बताएंगे तो हमारा काम आसान है। हम दरवाजे खोल देंगे और आपके यहां 36 लाख शरणार्थियों को भेज देंगे।’’

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने बृहस्पतिवार को यूरोपीय संघ को चेतावनी दी कि अगर उसने सीरिया में तुर्की के सैन्य अभियान की आलोचना की तो वह लाखों शरणार्थियों को यूरोप की तरफ जाने की अनुमति दे देगा।

एर्दोआन ने एक भाषण में कहा, ‘‘यूरोपीय संघ, जागो। मैं इसे फिर कहता हूं.. अगर आप वहां हमारे अभियान को घुसपैठ बताएंगे तो हमारा काम आसान है। हम दरवाजे खोल देंगे और आपके यहां 36 लाख शरणार्थियों को भेज देंगे।’’

तुर्की ने बुधवार को सीरिया में कुर्द उग्रवादियों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। एर्दोआन ने कहा कि अभियान में अभी तक 109 ‘‘आतंकवादी’’ मारे गए हैं और जल्द ही उत्तर सीरिया के मनबिज से 350 किलोमीटर दूर इराकी सीमा तक के इलाके में अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर ने चाहा तो हम जल्द ही इन सांपों के फन कुचल देंगे।’’

यूरोपीय संघ के साथ 2016 के समझौते में तुर्की छह अरब यूरो और अपने नागरिकों को वीजा मुक्त यात्रा के बदले शरणार्थियों को रोकने पर सहमत हुआ था लेकिन ब्रुसेल्स से सहयोग में कमी को लेकर अक्सर उसकी आलोचना करता है।

एर्दोआन ने ईयू को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आप कभी भी गंभीर नहीं रहे।’’

टॅग्स :सीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्वVIDEO: दक्षिणी सीरिया के स्वीडा अस्पताल में सैन्य वर्दीधारी द्वारा चिकित्साकर्मी को मारी गई गोली, खौफनाक वीडियो सामने आया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा