लाइव न्यूज़ :

संरा के नस्लवाद विरोधी लक्ष्यों को लेकर पुन: जताई गई प्रतिबद्धता, कुछ सदस्यों ने किया खारिज

By भाषा | Updated: September 23, 2021 11:54 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2001 के एतिहासिक लेकिन विवादास्पद नस्लवाद विरोधी सम्मेलन की स्मृति में वर्षगांठ बैठक आयोजित कर दुनिया भर में नस्लवाद से निपटने के लिए प्रयासों को दोगुना करने की प्रतिबद्धता जताई लेकिन इस पर एक बार फिर मतभेद देखने को मिले।

दक्षिण अफ्रीका के डरबन में दो दशक पहले हुए सम्मेलन को याद करते हुए, महासभा ने बुधवार को एक प्रस्ताव को स्वीकार किया जिसमें कुछ प्रगतियों को स्वीकार किया गया लेकिन अफ्रीकी विरासत और कई अन्य समूहों जैसे रोमा शरणार्थियों के खिलाफ, युवा से लेकर बूढ़ों तक, विकलांग लोगों से लेकर विस्थापित हुए लोगों को निशाना बनाकर किए जाने वाले भेदभाव, हिंसा और असहिष्णुता में वृद्धि की निंदा की।

अफ्रीकी विरासत वाले लोगों के लिए मुआवजे और नस्ली न्याय पर केंद्रित एक बैठक में, महासभा ने गुलामी, उपनिवेशवाद और नरसंहार के प्रभावों की ओर इशारा किया और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अफ्रीकी मूल के लोग राष्ट्रीय संस्थानों के माध्यम से "पर्याप्त हर्जाना या संतुष्टि" प्राप्त कर सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने वीडियो के माध्यम से सभा से कहा, “अफ्रीकियों के लाखों वंशज जिन्हें गुलामी में बेच दिया गया था, वे अल्पविकास, नुकसान, भेदभाव और गरीबी के जीवन में अब भी फंसे हुए हैं।”

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से "मानव जाति के इतिहास में सबसे स्याह समय में से एक और अद्वितीय बर्बरता के अपराध" के लिए क्षतिपूर्ति के मुद्दे को उठाने का आग्रह किया।

महासभा के प्रस्ताव में धार्मिक पूर्वाग्रहों- विशेष रूप से मुस्लिम विरोधी, यहूदी विरोधी और ईसाई विरोधी पूर्वाग्रहों के कारण होने वाली बुराइयों का भी उल्लेख किया गया है, लेकिन 20 साल पहले डरबन बैठक के बारे में लगातार शिकायतें किए जाने के कारण इजराइल, अमेरिका और कुछ अन्य देशों ने बैठक का बहिष्कार किया। वहां, अमेरिका और इजराइल इसलिए पीछे हट गए थे क्योंकि प्रतिभागियों ने एक घोषणा पत्र का मसौदा तैयार किया था जिसमें इजराइल के फलस्तीनियों के साथ व्यवहार की निंदा की गई थी।

जमैका भले ही बुधवार की बैठक में शामिल हुआ लेकिन उसने कहा कि नई राजनीतिक घोषणा में गुलामी की क्षतिपूर्ति के लिए पर्याप्त आग्रह नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील