लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रिया में संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों के खिलाफ छापेमारी

By भाषा | Updated: November 9, 2020 18:03 IST

Open in App

वियना, नौ नवंबर (एपी) आस्ट्रिया के अलग अलग हिस्सों में जांचकर्ताओं ने मुस्लिम ब्रदरहुड और हमास संगठनों का समर्थन करने के संदेह में सोमवार तड़के कई लोगों एवं संगठनों के खिलाफ छापेमारी की । अभियोजकों ने यह जानकारी दी।

वैसे अधिकारियों का कहना था कि संदिग्ध इस्लामिक चरमपंथियों के खिलाफ सोमवार की कार्रवाई एवं एक सप्ताह पहले वियना में हुए हमले में कोई संबंध नहीं है। एक सप्ताह पहले इस्लामिक स्टेट समूह के एक समर्थक ने गोली मारकर चार लोगों की हत्या कर दी थी। बाद में हमलावर भी पुलिस के हाथों मारा गया था।

आस्ट्रिया प्रेस एजेंसी के अनुसार ग्राज में अभियोजकों ने बताया कि नये मामले में 70 से अधिक लोग जांच के दायरे में हैं तथा अपार्टमेंटों, कार्यालयों समेत 60 संपत्तियों की तलाशी की गयी है। तीस लोग पूछताछ के लिए हिरासत में लिये गये हैं ।

अभियोजकों के मुताबिक वे आतंकवाद के वित्तपोषण, अपराधिक संगठन, धनशोधन एवं अन्य अपराधों के संदेह में जांच कर रहे हैं। उनके अनुसार एक साल से अधिक समय की जांच के आधार पर ये छापे मारे जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा