ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

By भाषा | Published: April 9, 2021 05:11 PM2021-04-09T17:11:22+5:302021-04-09T17:11:22+5:30

Queen Elizabeth II's husband Philip died at the age of 99 | ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन

लंदन, नौ अप्रैल (एपी) ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन हो गया है। वह 99 वर्ष के थे। बकिंघम पैलेस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फिलिप इस साल के शुरू में करीब एक महीना तक अस्पताल में भर्ती रहे थे और 16 मार्च को छुट्टी मिलने के बाद वह विंडसर कैसल लौटे थे।

फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था और उनकी 1947 में एलिजाबेथ से शादी हुयी थी। उन्होंने 2017 में सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया था।

फिलिप यूनानी शाही परिवार के सदस्य थे और उनका जन्म 1921 में यूनानी द्वीप कोर्फू में हुआ था।

उनकी खेलों में काफी दिलचस्पी थी। उनके चार बच्चे व आठ पोते-पोतियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Queen Elizabeth II's husband Philip died at the age of 99

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे