लाइव न्यूज़ :

रविवार की प्रार्थना सभा में शामिल नहीं होंगी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

By भाषा | Updated: November 14, 2021 16:20 IST

Open in App

लंदन, 14 नवंबर (एपी) महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को पीठ दर्द की शिकायत होने की वजह से वह युद्ध के शहीद ब्रिटिश लोगों की स्मृति में मध्य लंदन में रविवार को आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल नहीं होंगी। बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि महारानी समारोह में शामिल नहीं हो पाने पर निराश हैं। माना जा रहा था कि पिछले कुछ महीने में डॉक्टरों की सलाह पर अपने विभिन्न कार्यक्रम निरस्त करने के बाद 95 वर्षीय महारानी पहली बार किसी सार्वजनिक समारोह में शामिल हो सकती हैं, लेकिन वह इसमें भी शिरकत नहीं कर रहीं।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को पिछले महीने कुछ जांच के लिए लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें एक रात वहां रहना पड़ा था। बकिंघम पैलेस ने 29 अक्टूबर को कहा था कि महारानी को दो सप्ताह आराम की सलाह दी गयी है। उन्होंने ग्लासगो, स्कॉटलैंड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया था, लेकिन वीडियो संदेश भेजा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला