लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने रूस को अस्थिर करने के विदेशी ताकतों के प्रयासों को लेकर एफएसबी को किया आगाह

By भाषा | Updated: February 25, 2021 15:24 IST

Open in App

मॉस्को, 25 फरवरी (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की शीर्ष खुफिया एजेंसी को रूस को अस्थिर करने के प्रयासों से निपटने के लिए अपनी कार्रवाई बढ़ाने का आदेश दिया है।

पुतिन ने इन्हें पश्चिमी प्रयासों के रूप में वर्णित किया है।

संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक में बुधवार को पुतिन ने ‘‘रूस को नियंत्रित करने की तथा-कथित रणनीति’’ का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इसमें ‘‘ हमारी विकास यात्रा को पटरी से उतारने, उसे धीमा करने, हमारी सीमाओं पर समस्याएं पैदा करना, आंतरिक अस्थिरता को भड़काना और रूसी समाज को एकजुट करने वाले मूल्यों को कमजोर करने’’ जैसे प्रयास शामिल हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि विदेशी ताकतों की गतिविधियों का उनका उद्देश्य ‘‘रूस को कमजोर करना और इसे बाहरी नियंत्रण में रखना’’ है। हालांकि उन्होंने ये विदेशी ताकतें कौन हैं, इसका खुलकर कोई जिक्र नहीं किया।

पुलिस ने विदेशी जासूसों की गतिविधियों को बाधित करने के एजेंसी के प्रयासों की सराहना भी की, जिसके तहत एजेंसी ने 72 विदेशी खुफिया अधिकारियों और उनके 423 मुखबिरों का पता लगाया।

उन्होंने एफएसबी को देश की नवीनतम सैन्य प्रौद्योगिकियों के संरक्षण को बढ़ाने का आदेश देते हुए कहा, ‘‘आप सभी को पता है कि हमारे पास रक्षा करने के लिए बहुत कुछ है।’’

एफएसबी को अपने आतंकवादी रोधी प्रयासों को बढ़ाने का आदेश भी दिया।

अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों ने क्रेमलिन के पूर्व में किए ऐसे कई दावों को खारिज किया है, जिसमें उसने कहा था वे रूस को कमजोर करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल