रूस: पुतिन ने येवगेनी प्रिगोझिन को बताया यूक्रेन का मोहरा, बोले- "वैगनर विद्रोही दुश्मनों के हाथों का खिलौना थे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: June 27, 2023 09:08 AM2023-06-27T09:08:42+5:302023-06-27T09:23:02+5:30

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने येवगेनी प्रिगोझिन के विद्रोह को यूक्रेन की साजिश करार दिया है। पुतिन ने कहा कि प्रिगोझिन रूस के खिलाफ दुश्मनों की कठपुतली बन गये थे।

Putin told yevgeny prigozhin the pawn of Ukraine, said- "Wagner was a toy in the hands of the rebel enemies" | रूस: पुतिन ने येवगेनी प्रिगोझिन को बताया यूक्रेन का मोहरा, बोले- "वैगनर विद्रोही दुश्मनों के हाथों का खिलौना थे"

रूस: पुतिन ने येवगेनी प्रिगोझिन को बताया यूक्रेन का मोहरा, बोले- "वैगनर विद्रोही दुश्मनों के हाथों का खिलौना थे"

Highlightsव्लादिमीर पुतिन ने येवगेनी प्रिगोझिन के विद्रोह को यूक्रेन की साजिश करार दिया हैपुतिन ने कहा कि प्रिगोझिन रूस के खिलाफ दुश्मनों की कठपुतली बन गये थेउन्होंने येवगेनी प्रिगोझिन द्वारा उठाये गये वैगनर के बगावती सुर को देशद्रोह की संज्ञा दी

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने येवगेनी प्रिगोझिन की अगुवाई में हुए वैगनर के विद्रोह को यूक्रेन की साजिश करार दिया है। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रिगोझिन को यूक्रेन का मोहरा बताते हुए कहा कि वो वैगनर को लेकर रूस के खिलाफ दुश्मनों की कठपुतली बन गये थे। उन्होंने बीते हफ्ते में प्रिगोझिन द्वारा उठे बगावती सुर को देशद्रोह की संज्ञा दी और कहा कि वो रूस के खिलाफ साजिश का हिस्सा बन गये थे।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार येवगेनी प्रिगोझिन को अपनी सत्ता के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा मानते हुए रूसी राष्ट्रपति ने सोमवार आधी रात के करीब पांच मिनट के टीवी संबोधन में बेहद सख्त लहजे में वैगनर विद्रोह को देश के साथ गद्दारी बताया।

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति पुतिन के सैनिक यूक्रेनी जवाबी हमले के सामने कमजोर पड़ रहे हैं लेकिन रूस के लिए यह सुखद रहा कि वैगनर विद्रोह के कारण उसे किसी "बड़े रक्तपात" का सामना नहीं करना पड़ा। विद्रोहियों के तेवर ठंडे होते ही पुतिन ने उन भाड़े के सैनिकों की प्रशंसा की, जिन्होंने मास्को मार्च का ऐलान कर दिया था। पुतिन ने विद्रोह शांत होने के बाद कहा कि पूरा राष्ट्र एकजुट है, हालांकि विद्रोहियों के समर्थन के कुछ स्थानीय संकेत भी मिल रहे हैं।

इस घटनाक्रम से पहले दिन में रूस के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने वाले भाड़े के सैनिकों के समूह वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने एक छोटा वीडियो संदेश जारी करते हुए अपने विद्रोही कार्यकलापों का बचाव किया था।

अपने संबोधन में उन्होंने फिर से रूस की सेना पर तो तंज कसा लेकिन इस बात से साफ इनकार किया कि वो पुतिन के खिलाफ तख्तापलट करने की कोशिश कर रहे थे। इससे पूर्व गुजरे शुक्रवार को प्रिगोझिन ने पुतिन से सैन्य नेतृत्व को हटाने के लिए सशस्त्र विद्रोह का आह्वान किया था।

उसके बाद क्रेमलिन ने राष्ट्रपति पुतिन को रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु सहित देश के शीर्ष सुरक्षा एवं अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिखाया गया, जिनके खिलाफ येवगेनी प्रिगोझिन ने विद्रोह का सुर बुलंद किया था। पुतिन ने प्रिगोझिन का नाम न लेते हुए कहा कि विद्रोह के आयोजकों ने समूह के सैनिकों को अपने ही सैनिकों को गोली मारने के लिए मजबूर करने का प्रयास किया था।

उन्होंने कहा कि रूस के दुश्मनों को उम्मीद थी कि वैगनर विद्रोह रूस को विभाजित और कमजोर कर देगा लेकिन उन्होंने गलत अनुमान लगाया था।

Web Title: Putin told yevgeny prigozhin the pawn of Ukraine, said- "Wagner was a toy in the hands of the rebel enemies"

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे