लाइव न्यूज़ :

कैपिटल हिंसा के लिए प्रदर्शनकारियों ने चुनाव में हुए दुष्प्रचार को कारण बताया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:38 IST

Open in App

प्रोविडेंस (अमेरिका), 29 मई (एपी) अमेरिका में कैपिटल परिसर में छह जनवरी को हिंसा करने वाले प्रदर्शनकारियों के वकीलों का कहना है कि चुनाव के बारे में बोले गये झूठ की वजह से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया और कुछ आरोपियों को लगता है कि उनका भोलापन उन्हें बचा सकता है या कम से कम उनके प्रति थोड़ी सहानुभूति पैदा कर सकता है।

हिंसक घटना के मामले में आरोपी कम से कम तीन प्रतिवादियों के वकीलों ने एपी से कहा कि वे अपने मुवक्किलों को गुमराह किये जाने के लिए चुनाव के दौरान किये गये दुष्प्रचार तथा षड्यंत्रों को जिम्मेदार ठहराएंगे जिन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बढ़ावा मिला। वकीलों ने कहा कि दुष्प्रचार फैलाने वाले भी हिंसा के लिए उतने ही जिम्मेदार हैं जितने कैपिटल परिसर में घुसने वाले जिम्मेदार हैं।

बचाव पक्ष के वकील एंथनी एंटोनियो ने ट्रंप के संदर्भ में कहा, ‘‘मैं यह बात कहते हुए अब बेवकूफ लग रहा हूं लेकिन तब मेरा विश्वास उनमें था।’’

उन्होंने कहा कि महामारी से पहले तक राजनीति में उनकी दिलचस्पी नहीं थी लेकिन बाद में उनका रुझान दक्षिणपंथी सोशल मीडिया की ओर हो गया।

एंटोनियो ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने लोगों को लुभाने का बड़ा काम किया।’’

पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जीत के बाद ट्रंप और उनके सहयोगियों ने बार-बार दावा किया कि चुनाव में धांधली की गयी है। हालांकि इन दावों को बार-बार दोनों पार्टियों के अधिकारी, बाहरी विशेषज्ञ और अनेक राज्यों की अदालतें तथा ट्रंप के खुद के एटॉर्नी जनरल खारिज करते रहे।

अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज एमी बर्मन जैक्सन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सभापति नैन्सी पेलोसी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी की रिहाई से इनकार करने के फैसले में बुधवार को लिखा कि प्रतिवादियों को हथियार उठाने के लिए उकसाने वाले बयान अभी तक गूंजते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला