लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव : मतदान केंद्रों के बाहर दिखी लंबी-लंबी कतारें

By भाषा | Updated: November 4, 2020 00:01 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, तीन नवंबर अमेरिका में पिछले कुछ दशकों में सबसे अधिक आरोप-प्रत्यारोप वाले राष्ट्रपति चुनावों में से एक के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए निकले और कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी गयी। इस चुनाव में राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के सामने डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन हैं।

कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच करीब 10 करोड़ अमेरिकी पूर्व-मतदान में अपना वोट डाल चुके हैं और माना जा रहा है कि देश के एक सदी के इतिहास में इस बार सर्वाधिक मतदान हो सकता है। इस साल करीब 23.9 करोड़ लोग मताधिकार के योग्य हैं ।

डाक मतपत्रों की गिनती में कुछ राज्यों में कुछ दिन या सप्ताह लग सकते हैं और इससे तय है कि मंगलवार को मतदान संपन्न होने के कुछ ही घंटे बाद विजेता की घोषणा होने की संभावना नहीं है।

अमेरिका में करीब 40 लाख भारतीय मूल के लोग हैं जिनमें से 25 लाख मतदाता हैं। यहां 13 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी टेक्सास, मिशिगन, फ्लोरिडा और पेनसिल्वेनिया जैसे अहम राज्यों के मतदाता हैं।

मतदान का समय अलग-अलग राज्यों के लिए भिन्न है।

शुरुआत में बड़ी संख्या में लोगों के मतदान के लिए निकलने की खबरें आयीं। पेनसिल्वेलिया में सैकड़ों लोगों को मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में देखा गया।

मंगलवार तड़के प्रचार से लौटे ट्रंप (74) ने अमेरिकी जनता से उन्हें वोट देने की अपील की है। उन्होंने चुनावी रैलियों में खुद के नृत्य के एक छोटे से वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘‘मतदान करें, मतदान करें, मतदान करें।’’

बाइडेन (77) ने भी जनता से मतदान करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘मतदान का दिन है। जाइए, वोट दीजिए अमेरिका।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘2008 और 2012 में आपने इस देश का नेतृत्व करने के लिए बराक ओबामा का साथ देने में मुझ पर भरोसा जताया। आज मैं एक बार फिर आपसे विश्वास जताने के लिए कह रहा हूं। मुझ पर और कमला (हैरिस) पर भरोसा जताइए। हम वादा करते हैं कि आपको निराश नहीं करेंगे।’’

उपराष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस ने मतदाताओं से कहा कि ‘‘अगर आपने मतदान कर दिया है तो शुक्रिया। लेकिन हमें अब भी आपकी मदद की जरूरत है...20 मिनट निकालिए और मतदाताओं को मतदान केंद्रों को खोजने में मदद कीजिए।’’

बाइडेन और हैरिस विलमिंगटन, डेलावर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। जबकि, ट्रंप व्हाइट हाउस से चुनाव नतीजों को देखेंगे । उन्होंने चुनिंदा अतिथियों को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया है।

चुनाव परिणाम के मद्देनजर व्हाइट हाउस और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी