लाइव न्यूज़ :

पड़ोसी देश नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान, 17 मार्च को होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव

By मेघना सचदेवा | Updated: January 30, 2023 18:40 IST

हिमालयी राष्ट्र नेपाल में 9 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होंगे जबकि 17 मार्च को उपराष्ट्रपति के चुनाव होंगे। हाल ही में नेपाल में आम चुनाव हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के सेवानिवृत्त होने से चार दिन पहले 9 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होंगे।नेपाल के संविधान में एक निर्वाचक मंडल के जरीए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव का प्रावधान है।गणतंत्र प्रणाली को अपनाने के बाद बिद्या देवी भंडारी नेपाल की दूसरी राष्ट्रपति हैं ।

काठमांडू: पड़ोसी देश नेपाल में आगामी 9 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। चुनाव आयुक्तों की बैठक में सोमवार को यह फैसला किया गया कि नेपाल में 17 मार्च को उपराष्ट्रपति चुनाव होंगे। 

राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी 13 मार्च को होंगी सेवानिवृत्त

जानकारी के मुताबिक नेपाल की वर्तमान राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी के सेवानिवृत्त होने से चार दिन पहले 9 मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होंगे जबकि नेपाल के उप राष्ट्रपति का चुनाव निवर्तमान नंद बहादुर पुन के सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले 17 मार्च को होगा। 

नेपाल के संविधान में एक निर्वाचक मंडल के जरिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव का प्रावधान है। संघीय संसद के दोनों सदनों और सात प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्य इसमें शामिल हैं।  

नेपाल के राष्ट्रपति के कार्यालय के मुताबिक नेपाल द्वारा लोकतांत्रिक गणतंत्र प्रणाली को अपनाने के बाद बिद्या देवी भंडारी नेपाल की दूसरी राष्ट्रपति हैं अब नेपाल को अगला राष्ट्रपति मिलेगा।

बिद्या देवी भंडारी नेपाल में नए संविधान की घोषणा के बाद पहली महिला राष्ट्रपति बनी। 28 अक्टूबर 2015 को उन्हें संसद द्वारा चुना गया था । अपना पहला कार्यकाल पूरा होने के बाद 13 मार्च 2018 को वो एक बार फिर से राष्ट्रपति चुनी गईं।

नेपाल में हाल ही में हुए हैं आम चुनाव

गौरतलब है कि देश में अभी हाल ही में आम चुनाव हुए हैं जिसमें पुष्प कमल दहल नए प्रधानमंत्री बने हैं।

टॅग्स :नेपालElection Commission of Nepal
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल