लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने भारत को बताया सच्चा भागीदार, बोले-हमने तालिबान को रोक दिया है, मोदी पर कहा ये

By अभिषेक पारीक | Updated: July 18, 2021 20:14 IST

अशरफ गनी ने तालिबान को लेकर खुलकर बात की और कहा कि अफगानिस्तान की सेना ने तालिबान के आतंकवादियों को कस्बों और सीमा चौकियों पर आगे बढ़ने से रोक दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा कि हमने तालिबान को बढ़ने से रोक दिया है। उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की और कहा कि भारत हमारा सच्चा भागीदार है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य राजनीतिक समझौता करना है, जिससे शांति बनी रहे। 

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को तालिबान के साथ रिश्तों को लेकर जमकर सुनाया था। अब गनी ने भारत के बारे में बात की है। उन्होंने भारत को अपने देश के विकास में सच्चा भागीदार बताया और जमकर तारीफ की है।  

द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में अशरफ गनी ने तालिबान को लेकर खुलकर बात की और कहा कि अफगानिस्तान की सेना ने तालिबान के आतंकवादियों को कस्बों और सीमा चौकियों पर आगे बढ़ने से रोक दिया है। हालांकि उन्होंने यह स्वीकार किया कि तालिबान ने हालिया दिनों में अफगानिस्तान के कई अहम ठिकानों पर कब्जा कर लिया है। 

इस दौरान गनी ने भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का बड़ा लक्ष्य राजनीतिक समझौता करना है, जिससे की देश में लंबे समय तक शांति बने रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान या तालिबान से बातचीत के दरवाजे खुले हैं। 

उन्होंने भारत से सैन्य सहायता मांगने के सवाल पर कहा कि भारत अफगानिस्तन के विकास का सच्चा भागीदार है और तालिबान को हराना हमारा काम है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में किसी अंतरराष्ट्रीय गठबंधन या सेना के इस्तेमाल का समय खत्म हो चुका है। इस दौरान अशरफ गनी ने भारत की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि यह वह देश है, जिसके साथ हमारा व्यापार संतुलन सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि भारत जिसके लिए खड़ा है, वह सलमा बांध है, संसद भवन है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि उनसे मेरे अच्छे संबंध हैं और वे बुद्धिमान हैं। 

टॅग्स :अफगानिस्तानमोदीभारततालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक