लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में अमेरिकी बलों की उपस्थिति अस्थायी: शेख राशिद

By भाषा | Updated: August 31, 2021 13:17 IST

Open in App

पाकिस्तान ने मंगलवार को अफगानिस्तान से आने वाले अमेरिकी बलों को इस्लामाबाद में लंबे समय तक मौजूद रहने की अनुमति देने की संभावना से इनकार कर दिया और कहा कि वे देश में सीमित अवधि तक ही रहेगें। गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी बलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद यह प्रतिक्रिया दी है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पाकिस्तान में अमेरिकी बलों की दीर्घकालिक मौजूदगी की संभावना को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं हैं। मंत्री ने 'डॉन' समाचार पत्र से कहा कि अफगानिस्तान से निकासी के बाद विदेशी पाकिस्तान आए हैं, उनका प्रवास सीमित अवधि के लिए होगा और उन्हें 21 से 30 दिनों तक का ट्रांजिट वीजा जारी किया गया है। खबर के अनुसार, उन्होंने ‘मुशर्रफ दौर’ की वापसी की अटकलों को खारिज किया तथा जमायत उलेमा ए इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान की, उनके इस दावे के लिए आलोचना की कि सरकार संघीय राजधानी में अमेरिकियों के लिए होटल बुक कर रही है। अहमद ने बताया कि तोरखाम सीमा से करीब 2,192 लोग पाकिस्तान आए हैं जबकि 1,627 लोग विमानों से इस्लामाबाद पहुंचे। इनके अलावा कुछ लोग चमन सीमा से आए, हालांकि ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है। चमन सीमा से कई लोग पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रोज आना-जाना करते हैं। अहमद ने बताया कि कई अफगान नागरिक चमन सीमा से आए और लौट भी गए और यह ‘‘सामान्य बात’’ है। उन्होंने कहा कि लगभग सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अफगानिस्तान से निकाला जा चुका है। उन्होंने कहा कि केवल 30-40 पाकिस्तानी अब भी अफगानिस्तान में हैं और वे देश आना नहीं चाहते क्योंकि उनके परिवार वाले वहां हैं। मंत्री ने कहा कि तालिबान ने पाकिस्तान सरकार को आश्वासन दिया है कि प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों का संचालन करने के लिए अफगानिस्तान का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा