लाइव न्यूज़ :

पेरू में राजनीतिक उथल पुथल, राष्ट्रपति ने आवास छोड़ने की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 10, 2020 12:42 IST

Open in App

लीमा, 10 नवंबर कोविड-19 महामारी के बीच पेरू में मंगलवार को एक नई राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई। राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा ने राष्ट्रपति महल छोड़ने की घोषणा की है।

सांसदों ने राष्ट्रपति मार्टिन विजकार पर रिश्वत लेने और महामारी से निपटने के लिए जरूरी नेतृत्व नहीं देने का आरोप लगाते हुए उन्हें अपदस्थ करने के लिए सोमवार को मतदान किया था।

सोमवार रात में इन सांसदों का विरोध करने के लिए और राष्ट्रपति विजकारा के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर जमा हुए और सांसदों पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

कई ऐसे नेता जो सांसद नहीं हैं, उन्होंने इसे सत्तापलट करार दिया है। वहीं कुछ का कहना है कि देश में नए राष्ट्रपति को गैरकानूनी करार दिया जाना चाहिए।

इस बीच विजकारा ने घोषणा की है कि वह इस महाभियोग को कानूनी चुनौती नहीं देंगे। उन्होंने इस पर जोर दिया कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।

विजकारा ने कहा, ‘‘ आज मैं राष्ट्रपति महल छोड़ रहा हूं। मैं घर जा रहा हूं।’’

उत्तराधिकार के लिए वरिष्ठता क्रम के अनुसार संसद के प्रमुख उनकी जगह लेंगे। सांसदों ने मंगलवार सुबह के लिए एक कार्यक्रम तय किया है, जिसमें नए नेता शपथ लेंगे।

विश्लेषकों ने सांसदों के इस कदम को प्रत्यक्ष तौर पर सत्ता की खतरनाक छीना-झपटी करार दिया है क्योंकि विजकारा जनता में लोकप्रिय हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके अभियान के लिए उनकी बहुत प्रशंसा की जाती है।

कुछ विश्लेषकों ने संसद को आगाह किया है कि जिस तेजी से राष्ट्रपति के खिलाफ काम हुआ और इसके लिए सबूतों की जो कमी है, उसके मद्देनजर ये सांसद पेरू के लोकतंत्र के भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं।

राष्ट्रपति को पद से हटाने का 105 सांसदों ने समर्थन किया जबकि इसके लिए सिर्फ 87 वोटों की जरूरत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब