लाइव न्यूज़ :

इराक की राजधानी बगदाद में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुआ टकराव, वीडियो आया सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2020 12:55 IST

इराक में सरकार विरोधी आंदोलन को लेकर प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई के बावजूद हजारों छात्र सड़कों पर उतरे थे जबकि बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट भी दागे गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे26 जनवरी को हुए इस विरोध प्रदर्शन में हजारों छात्रों ने देश भर में रैलियां निकालीं और इराकी झंडे लहराए थे।इस टकराव में करीब 12 प्रदर्शकारियों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

इराक की राजधानी बगदाद के अल-खिलानी स्क्वायर में हुए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव का वीडियो सामने आया है। इस टकराव में करीब 12 प्रदर्शकारियों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। समाचार एजेंसी एएफपी के इस वीडियो के मुताबिक यह घटना 26 जनवरी 2020 को हुई थी। इराक में सरकार विरोधी आंदोलन को लेकर प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई के बावजूद हजारों छात्र सड़कों पर उतरे थे जबकि बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट दागे गए। 

बता दें कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दंगा रोधी पुलिस ने गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। बगदाद में अमेरिका विरोधी रैली आयोजित करने के बाद, मौलवी मुकतादा सद्र ने  विरोध प्रदर्शन से अपना समर्थन वापस ले लिया।

दो सुरक्षा सूत्रों ने एएफपी को बताया कि सद्र के समर्थकों द्वारा इराक से करीब 5,200 अमेरिकी सैनिकों को वापस भेजे जाने की मांग करने के दो दिन बाद रविवार को बगदाद के ग्रीन जोन में स्थित अमेरिकी दूतावास के पास कई रॉकेट दागे गए। किसी ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 26 जनवरी को हुए इस विरोध प्रदर्शन में हजारों छात्रों ने देश भर में रैलियां निकालीं और इराकी झंडे लहराए थे।

 

 

टॅग्स :इराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

कारोबारराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ से बेफ्रिक भारत?, अगस्त में अब तक रूस से प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल खरीदा, पीएम मोदी ने दे रहे अमेरिका को झटका

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल