लाइव न्यूज़ :

'पीओके एक विदेशी क्षेत्र है': पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में यह स्वीकारा किया

By रुस्तम राणा | Updated: June 1, 2024 15:46 IST

कश्मीरी कवि और पत्रकार अहमद फरहाद शाह के अपहरण मामले में शुक्रवार (31 मई) को पाकिस्तान के अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल ने यह दुर्लभ स्वीकारोक्ति की।

Open in App
ठळक मुद्देएक मामले में पाक सरकार ने हाईकोर्ट में कहा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) एक विदेशी क्षेत्र हैपाकिस्तान सरकार ने अपने बयान में कहा, इस पर पाकिस्तान का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है इस्लामाबाद की अदालत अहमद फरहाद शाह के मामले की सुनवाई कर रही थी

इस्लामाबाद:पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष स्वीकार किया है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) एक विदेशी क्षेत्र है और इस पर पाकिस्तान का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। कश्मीरी कवि और पत्रकार अहमद फरहाद शाह के अपहरण मामले में शुक्रवार (31 मई) को पाकिस्तान के अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल ने यह दुर्लभ स्वीकारोक्ति की। इस्लामाबाद की अदालत अहमद फरहाद शाह के मामले की सुनवाई कर रही थी, जिन्हें 15 मई को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने रावलपिंडी में उनके घर से अगवा कर लिया था।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मोहसिन अख्तर कयानी ने कवि की पत्नी की याचिका के बाद फरहाद शाह को अदालत में पेश करना चाहा। पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को पाकिस्तान के अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल ने न्यायमूर्ति कयानी के समक्ष दलील दी कि फरहाद शाह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पुलिस हिरासत में है और उसे इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में पेश नहीं किया जा सकता। 

पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल ने कहा कि कश्मीर एक विदेशी क्षेत्र है, जिसका अपना संविधान और अपनी अदालतें हैं और पीओके में पाकिस्तानी अदालतों के फैसले विदेशी अदालतों के फैसले जैसे लगते हैं। एआईआर की रिपोर्ट के अनुसार, न्यायमूर्ति कयानी ने जवाब दिया कि अगर पीओके एक विदेशी क्षेत्र है, तो पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी रेंजर्स वहां कैसे घुस आए। सुनवाई के दौरान, कयानी ने लोगों के जबरन अपहरण की प्रथा को जारी रखने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की आलोचना की।

अदालत में बहस के दौरान यह बात सामने आई कि अहमद फरहाद शाह को धीरकोट पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। उसके खिलाफ पीओके में दो मामले दर्ज हैं। हाईकोर्ट फरहाद शाह की पत्नी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों द्वारा उसके घर से अपहरण किए जाने के बारे में बताया गया था।

1947 से पाकिस्तान के कब्जे में रहा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, जिसे हाल ही में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोहराया है। जयशंकर ने कहा, "यह (पीओके) हमेशा भारत के साथ रहा है और हमेशा भारत का ही रहेगा।"

टॅग्स :पाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?