लाइव न्यूज़ :

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति के नाम भेजा गया जहर लगा पत्र

By भाषा | Updated: January 29, 2021 08:31 IST

Open in App

ट्यूनिस, 29 जनवरी (एपी) ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें एक पत्र के जरिए जहर देने का प्रयास हुआ है। उक्त पत्र उनके नाम पर आया था और उनकी जिस सहायक ने वह पत्र खोला वह बीमार पड़ गईं।

ऐसी खबरें आ रही थीं कि किसी ने राष्ट्रपति को जहर देने की कोशिश की और अब स्वयं राष्ट्रपति ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

वक्तव्य में कहा गया कि सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से पत्र प्राप्त हुआ जो राष्ट्रपति सईद के नाम से संबोधित था। इस पत्र को सईद की शीर्ष सहायक नादिया अकाचा के पास भेजा गया। इसमें बताया गया, ‘‘पत्र खोलने पर नादिया ने देखा कि उसमें कुछ भी लिखा हुआ नहीं था। लेकिन पत्र खोलते ही उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें सिर में तेज दर्द हुआ और दिखाई देना लगभग बंद हो गया। कमरे में मौजूद एक और अधिकारी को भी स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं महसूस हुईं।’’

वक्तव्य में बताया गया कि नादिया को सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है तथा पत्र को जांच के लिए भेजा गया है। इसमें यह भी कहा गया कि सईद इससे प्रभावित नहीं हुए तथा उनकी सेहत ठीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील