अबखज़िया: प्रधानमंत्री की कार दुर्घटना में मौत
By भाषा | Published: September 9, 2018 09:37 AM2018-09-09T09:37:29+5:302018-09-09T09:37:29+5:30
70 वर्षीय गेनेडी गगुलिया की दक्षिण रूस के सो और सुखुमी के बीच की सड़क पर एक कार दुर्घटना में निधन हो गया।
मॉस्को, नौ सितंबर: अबखज़िया के प्रधानमंत्री की शनिवार देर रात एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। स्थानीय सरकार ने यह जानकारी दी।
अबखजिया कैबिनेट की वेबसाइट के मुताबिक, 70 वर्षीय गेनेडी गगुलिया की दक्षिण रूस के सो और सुखुमी के बीच की सड़क पर एक कार दुर्घटना में निधन हो गया।
रूस की तास समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि गगुलिया सीरिया से एक शिष्टमंडल के साथ लौट रहे थे।
सरकारी प्रवक्ता के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया कि उनका चालक और सुरक्षा गार्ड जख्मी नहीं हुए हैं। अबखज़िया की अगुवाई राष्ट्रपति रउल खजिम्बा करते हैं।