लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश के बीच हुए 7 अहम समझौते, पीएम मोदी ने कहा - दोनों मुल्कों के आपसी विश्वास पर हमला करने वाली ताकतों का मिलकर सामना करेंगे

By रुस्तम राणा | Updated: September 6, 2022 16:54 IST

सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की... 7 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए जिसमें जल संसाधन, क्षमता निर्माण, रेलवे, विज्ञान और मीडिया क्षेत्र शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदोनों मुल्कों के बीच हुए समझौते में जल संसाधन, क्षमता निर्माण, रेलवे, विज्ञान और मीडिया क्षेत्र शामिलदोनों प्रधानमंत्रियों के बीच राजनीति और सुरक्षा के संबंध में सहयोग पर हुई चर्चाहसीना ने तीस्ता जल बंटवारे को लेकर जल्द समाधान पर पहुंचने की पुरजोर वकालत की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत और बांग्लादेश को मिलकर उन आतंकवादी तथा चरमपंथी ताकतों का सामना करना होगा जो दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास पर हमला कर सकती हैं। मोदी ने भारत यात्रा पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से द्विपक्षीय वार्ता के बाद यह बात कही। हसीना ने इस दौरान तीस्ता जल बंटवारे को लेकर जल्द समाधान पर पहुंचने की पुरजोर वकालत की। 

मोदी ने कहा, ‘‘आज हमने आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ सहयोग पर भी जोर दिया। 1971 की भावना को जीवित रखने के लिए बहुत जरूरी है कि हम ऐसी ताकतों का मिलकर सामना करें जो हमारे आपसी विश्वास पर हमला करती हों।’’ 

भारत और बांग्लादेश ने मोदी और हसीना की वार्ता के बाद सात समझौतों पर हस्ताक्षर किये जिनमें एक कुशियारा नदी के जल बंटवारे से संबंधित भी है जो दक्षिणी असम के क्षेत्रों और बांग्लादेश के सिलहट इलाके को लाभान्वित कर सकता है। मोदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश की सीमाओं से 54 नदियां गुजरती हैं और ये सदियों से दोनों देशों के लोगों की आजीविका से जुड़ी हैं। 

हसीना ने यहां हैदराबाद हाउस में संयुक्त मीडिया वार्ता में कहा, ‘‘दोनों देशों ने मित्रता और सहयोग की भावना से अनेक मुद्दों का समाधान किया है। हमें आशा है कि तीस्ता जल बंटवारा समझौते समेत सभी लंबित मुद्दों को जल्द निपटा लिया जाएगा।’’

भारतीय विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की... 7 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए जिसमें जल संसाधन, क्षमता निर्माण, रेलवे, विज्ञान और मीडिया क्षेत्र शामिल हैं। 

उन्होंने कहा, दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच राजनीति और सुरक्षा के संबंध में सहयोग, ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी, पानी को लेकर सहयोग, ट्रेड, व्यापार और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई है। 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशेख हसीनाबांग्लादेशभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!