लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा काफी सफल रही : भारतीय राजदूत

By भाषा | Updated: September 30, 2021 10:15 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 30 सितंबर अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा काफी सफल रही। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक की और पहली बार आमने-सामने की बैठक में समान विचारधारा वाले क्वाड नेताओं के साथ स्पष्ट तथा संतोषजनक बातचीत की।

संधू ने बुधवार को भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘ अभी यहां एक बहुत सफल यात्रा हुई।’’

कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्य पहली बार वाशिंगटन में जुटे।

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान उनकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने 2014 और 2016 में मुलाकात की थी, जब बाइडन देश के उपराष्ट्रपति थे।

संधू ने कहा, ‘‘ तो यह पहली बार नहीं था जब दोनों नेताओं ने मुलाकात की लेकिन द्विपक्षीय बैठक बहुत अच्छी रही। ’’ उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ भी बातचीत काफी अच्छी रही।

उन्होंने कहा कि बाइडन द्वारा व्हाइट हाउस में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन भी काफी अच्छा रहा। इस बैठक में मोदी के साथ जापान और ऑस्ट्रेलिया के उनके समकक्ष भी शामिल हुए।

भारतीय राजदूत ने कहा, ‘‘ चारों नेताओं के बीच स्पष्ट और संतोषजनक बातचीत हुई। यहां तक कि टीकों के मामलों में सभी चारों देश अपनी-अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं और हम 2022 में एक अरब टीकों का उत्पादन करने की राह पर हैं, जिसे हिंद-प्रशांत खासतौर से दक्षिणपूर्व एशिया में वितरित किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्वाड समान विचारधारा वाले देशों का समूह है जो एक साथ आ रहे हैं क्योंकि आज की चुनौतियां अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। उदाहरण के लिए कोविड।’’

संधू ने कहा कि किफायती स्वास्थ्य देखभाल सुविधा के मामले में भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘द्विपक्षीय रूप से एक-दूसरे तथा तीसरे देशों की मदद करने में हमारे लिए असीम संभावनाएं हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत के टीकों का निर्यात बहाल करने पर अमेरिका और अन्य समान विचारधारा वाले देशों के साथ करीबी समन्वय होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब