लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ह्यूस्टन में 50 हजार से अधिक भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे, बड़ा और अधिक यादगार रहेगाः हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: September 11, 2019 15:03 IST

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि ह्यूस्टन के सभी कार्यक्रमों (प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी का विदेश में संबोधन) में से बड़ा और यादगार रहेगा।’’ इशारा मोदी द्वारा 2014 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में और 2016 में सिलिकॉन वैली के सान जोस में भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करने वाले कार्यक्रमों की ओर था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय राजदूत 22 सितंबर को एनआरजी स्टेडियम में होने वाले इस विशाल कार्यक्रम की तैयारियों में व्यक्तिगत तौर पर शामिल हैं।देश में मोदी के तीसरे बड़े कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए 50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकियों ने पंजीकरण कराया है।

अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस माह के अंत में ह्यूस्टन में 50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे, जो एक उल्लेखनीय और यादगार कार्यक्रम रहेगा।

श्रृंगला ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि ह्यूस्टन इस प्रकार के सभी कार्यक्रमों(प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी का विदेश में संबोधन) में से बड़ा और अधिक यादगार रहेगा।’’ उनका इशारा मोदी द्वारा 2014 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में और 2016 में सिलिकॉन वैली के सान जोस में भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करने वाले कार्यक्रमों की ओर था।

यहां प्रधानमंत्री ने 20 हजार से अधिक लोगों को संबोधित किया था। भारतीय राजदूत 22 सितंबर को एनआरजी स्टेडियम में होने वाले इस विशाल कार्यक्रम की तैयारियों में व्यक्तिगत तौर पर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।

देश में मोदी के तीसरे बड़े कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए 50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकियों ने पंजीकरण कराया है। लेकिन इनमें से अधिकतर लोग ह्यूस्टन और डलास से और इसके आस पास से हैं। श्रृंगला ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि यह ह्यूस्टन शहर के सबसे बड़े स्टेडियम में बहुत बड़ा कार्यक्रम होगा।

इसमें साजो सामान संबंधी तथा बड़ी संगठनात्मक चुनौतियां आएंगी। लेकिन समुदाय इसके लिए मिल कर काम कर रहा है। हम सभी मानकों पर एक उल्लेखनीय कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। 

टॅग्स :अमेरिकानरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?