लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने स्वीकारा फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का निमंत्रण, G-7 के एक सत्र में करेंगे शिरकत

By भाषा | Updated: June 11, 2019 05:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बियारित्ज में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में विशेष आमंत्रित के तौर पर भाग लेने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बियारित्ज में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में विशेष आमंत्रित के तौर पर भाग लेने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जी7 समूह के देशों का 45वां सम्मेलन फ्रांस के बियारित्ज में 24 से 26 अगस्त तक आयोजित होगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने विशेष आमंत्रित के रूप में जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भाग लेने के फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।’’ वह भारत को दिये गये निमंत्रण के संबंध में फ्रांस के विदेश राज्य मंत्री जीन-बाप्टिस्ट लेमॉने के बयान के संबंध में पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।

कुमार ने कहा, ‘‘यह निमंत्रण दोनों नेताओं के बीच निजी संबंधों को दर्शाता है। यह बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में भारत को मान्यता देने तथा हमारी गहन रणनीतिक साझेदारी का प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री ने आयोजन में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। आगे की जानकारी आने वाले समय में दी जाएगी।’’

लेमॉने फिलहाल भारत यात्रा पर हैं। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए कामकाज संभालने के बाद यह फ्रांस के किसी मंत्री की पहली भारत यात्रा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा