लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लासगो में नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 2, 2021 21:56 IST

Open in App

ग्लासगो, दो नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने नेपाली समकक्ष शेर बहादुर देउबा से मुलाकात कर घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने, जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 का मुकाबला करने और महामारी से उबरने के तरीकों पर चर्चा की। जुलाई में देउबा के नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी से उनकी यह पहली मुलाकात है।

ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से इतर मोदी और देउबा के बीच हुई यह बैठक, भारत द्वारा ‘‘छोटे द्वीपीय देशों के लिए लचीली आधारभूत संरचना’’ (आईआरआईएस) पहल की शुरुआत किये जाने के बाद हुई।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ चल रहे प्रयासों के संदर्भ में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

बयान में कहा गया है, ''दोनों नेताओं ने महामारी के दौरान भारत और नेपाल के बीच उत्कृष्ट सहयोग विशेष रूप से भारत से नेपाल को टीकों, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति तथा सीमाओं के आर-पार माल के मुक्त प्रवाह को सुनिश्चित करने में सहयोग का उल्लेख किया।''

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता महामारी के हालात से बाहर निकलने की दिशा में मिलकर काम करने पर भी सहमत हुए।

सोमवार को, प्रधानमंत्री मोदी ने सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन के मौके पर देउबा सहित कई विश्व नेताओं के साथ बातचीत की।

मोदी ने देउबा के साथ फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, ''ग्लासगो में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात की। यह महत्वपूर्ण है कि हम सतत विकास के लिए मिलकर काम करते रहें। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के खतरे को सही ढंग से उजागर किया।''

देउबा ने मुलाकात को लेकर मोदी के ट्वीट को ‘टैग’ किया और कहा कि वह बहुत प्रसन्न हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीओपी26 के दौरान मिलकर खुशी हुई। सतत विकास महत्वपूर्ण है- विशेष रूप से हमारे साझा हिमालयी क्षेत्र के भविष्य के लिए, जो विशेष रूप से कमजोर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील