लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन में कश्मीरी पंडितों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, नया कश्मीर बनाने का किया वादा

By भाषा | Updated: September 22, 2019 14:28 IST

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ ह्यूस्टन में कश्मीरी पंडित समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट रूप से भारतीय लोगों की प्रगति और उनके सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे कदमों का समर्थन किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने कश्मीरी पंडितों को 30 साल तक इंतजार करने के लिए शुक्रिया अदा किया। ‘ प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीरी पंडियों ने काफी कुछ झेला है और अब हम साथ मिलकर एक नए कश्मीर का निर्माण करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी पंडितों के 17 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधिमंडल से यहां मुलाकात की और उन्हें ‘एक नए कश्मीर के निर्माण’ का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों के प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मोदी के ह्यूस्टन पहुंचने के बाद उनसे मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा, ‘‘ कश्मीर में नई हवा बह रही है और हम साथ मिलकर एक नया कश्मीर बनाएंगे, जो सबके लिए होगा।’’

भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को पांच अगस्त को खत्म कर दिया और इसे दो केंद्रशासित क्षेत्रों में बांट दिया। मोदी ने कश्मीरी पंडितों को 30 साल तक इंतजार करने के लिए शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री ने बाद में ट्वीट भी किया, ‘‘ कश्मीरी पंडितों से ह्यूस्टन में विशेष चर्चा हुई।’’ इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि कश्मीरी पंडितों ने भारत की प्रगति के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदम का समर्थन किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ ह्यूस्टन में कश्मीरी पंडित समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट रूप से भारतीय लोगों की प्रगति और उनके सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे कदमों का समर्थन किया।’’ प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम का समर्थन किया और कहा कि इस समुदाय के सात लाख लोग उनकी सरकार के प्रति ‘आभारी’ हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने मोदी को एक मसौदा ज्ञापन भी दिया और उनसे आग्रह किया कि इस समुदाय को साथ लाने, क्षेत्र के विकास और कश्मीरी पंडितों की वापसी के लिए गृह मंत्रालय के तहत एक कार्यबल की स्थापना की जाए। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले सुरिंदर कौल ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने हमसे कहा कि हम लोगों ने काफी कुछ झेला है और अब हम साथ मिलकर एक नए कश्मीर का निर्माण करेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने यहां दाउदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की। इसके अलावा वह सिख समुदाय के लोगों से भी मिले।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमेरिकानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला