लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली में सिंगापुर के प्रधानमंत्री से ‘फलदायी मुलाकात’ की

By भाषा | Updated: October 30, 2021 23:50 IST

Open in App

रोम, 30 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के साथ ‘फलदायी मुलाकात’ की जिस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच मित्रवत संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और महामारी को रोकने के लिए की जा रही कोशिशों पर भी चर्चा की।

इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी के निमंत्रण पर यहां आये मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री ली से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री ली सीन लूंग की रोम में सार्थक मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने भारत और सिंगापुर के बीच मित्रवत संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की।’’

ट्वीट में मोदी ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री ली के साथ भारत-सिंगापुर की दोस्ती को और बढ़ाने के तरीकों को लेकर ‘शानदार बैठक’’ हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी बातचीत व्यापार, संस्कृति और अन्य विषयों पर केंद्रित थी।’’

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के अपने समकक्ष से कई बार मुलाकात की है लेकिन महामारी के बाद यह उनकी पहली आमने सामने की मुलाकात है।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए की जा रही वैश्विक कोशिश और आगामी सीओपी-26 बैठक को लेकर भी चर्चा की।

श्रृंगला ने बताया, ‘‘दोनों देशों ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए टीकाकरण में तेजी और अहम दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर चर्चा की। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री को दूसरी लहर के दौरान सिंगापुर की सरकार और लोगों द्वारा की गई मदद के लिए धन्यवाद दिया।’’

श्रृंगला ने याद किया कि इस साल कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान भारत ने सिंगापुर से आईएसओ क्रोयोजेनिक टैंकर, कंसनट्रेटर, ऑक्सीजन उपकरण आदि जरूरी चीजों को प्राप्त किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला