लाइव न्यूज़ :

फोर्डो में 20 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन करने की योजना: ईरान ने निरीक्षकों से कहा

By भाषा | Updated: January 2, 2021 15:23 IST

Open in App

दुबई, दो जनवरी (एपी) अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों ने शनिवार को कहा कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को हथियार-ग्रेड के स्तर से आगे बढ़ाते हुए अपनी भूमिगत फोर्डो परमाणु इकाई में 20 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन करने की योजना बनाई है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने स्वीकार किया कि ईरान ने शुक्रवार रात इस बारे में जानकारी लीक होने के बाद अपने निरीक्षकों को इस फैसले से अवगत कराया।

यह कदम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के आखिरी दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच आया है। ट्रंप ने 2018 में तेहरान के साथ परमाणु समझौते से अमेरिका को एकतरफा तौर पर अलग कर लिया था।

ईरान का यह निर्णय उसकी संसद द्वारा एक विधेयक पारित किए जाने के बाद आया है, जिसे बाद में संवैधानिक निगरानी इकाई द्वारा अनुमोदित किया गया था जिसका उद्देश्य प्रतिबंधों से राहत के लिए यूरोप पर दबाव बढ़ाने के लिए संवर्घन में वृद्धि करना है। इससे अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथग्रहण से पहले भी दबाव बनेगा जिन्होंने कहा है कि वह परमाणु समझौते में फिर से शामिल होने के लिए तैयार हैं।

आईएईए ने एक बयान में कहा, ‘‘ईरान ने एजेंसी को सूचित किया है कि हाल ही में देश की संसद द्वारा पारित एक कानूनी अधिनियम का पालन करने के लिए ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन फोर्डो ईंधन संवर्धन संयंत्र में 20 प्रतिशत तक कम-संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन करना चाहता है।’’

आईएईए ने कहा कि ईरान ने यह नहीं बताया कि ईरान की योजना संवर्धन को कब बढ़ाने की है, हालांकि, ‘‘एजेंसी के निरीक्षक ईरान में पूरे समय मौजूद हैं और उनकी फोर्डो तक नियमित पहुंच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील