लाइव न्यूज़ :

पेरू के नाजका लाइन्स में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, कोई जीवित नहीं बचा, मृतकों की पहचान बाकी

By अनिल शर्मा | Updated: February 5, 2022 09:26 IST

अधिकारियों के मुताबिक, नाजका में 82वीं फायर कंपनी के एक दमकलकर्मी ब्रिगेडियर जुआन तिराडो ने बताया कि विमान शहर के एक हवाई अड्डे के पास गिरा और उसमें सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा है

Open in App
ठळक मुद्देपेरू के नाजका लाइन्स रेगिस्तान में शुक्रवार को एक हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया विमान शहर के एक हवाई अड्डे के पास गिरा विमान में सवार सभी सात व्यक्तियों की मृत्यु हो गई

लीमाः पेरू के नाजका लाइन्स रेगिस्तान में शुक्रवार को एक हल्के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नाजका में 82वीं फायर कंपनी के एक दमकलकर्मी ब्रिगेडियर जुआन तिराडो ने बताया कि विमान शहर के एक हवाई अड्डे के पास गिरा और उसमें सवार ‘कोई व्यक्ति जीवित नहीं’ बचा। विमान के मालिकाना हक वाली कंपनी एयरो सांतोस ने बताया कि विमान में पांच पर्यटक, एक चालक और एक सह चालक था। पर्यटकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

नाजका में नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने कहा कि पर्यटक दो चिली और नीदरलैंड के तीन लोग थे। दर्जनों विमान मारिया रीच हवाई क्षेत्र से संचालित होते हैं, जो पर्यटकों,  मुख्य रूप से विदेशी को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, नाजका लाइनों पर सैर कराने ले जाते हैं। यहां पौराणिक रेखाएं - पेरू के शीर्ष पर्यटक आकर्षणों में से एक को देखने भारी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं।

यूनेस्को के अनुसार यह रेखा 500 ईसा पूर्व और 500 ईस्वी के बीच लीमा के दक्षिण में 220 मील (350 किलोमीटर) दक्षिण में रेगिस्तान के तल में उकेरी गई थी जो जानवरों, पौधों, काल्पनिक प्राणियों और ज्यामितीय चित्रण करती है। ये कई किलोमीटर में फैली हुई है। माना जाता है कि उनके पास अनुष्ठान खगोलीय कार्य था या उन्होंने कैलेंडर के रूप में कार्य किया था। अधिकांश केवल आकाश से दिखाई देते हैं।

रेडियो स्टेशन आरपीपी ने कहा कि सेसना दुर्घटनाग्रस्त हो गया क्योंकि यह साइट के अपने हवाई दौरे की शुरुआत कर रहा था जो एक सड़क के किनारे पर गिर गया। विमान में आग लगने से फट गया जिससे शव को पहचानना मुश्किल हो रहा। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। गौरतलब है कि अक्टूबर 2010 में जब एक एयरनास्का विमान लाइनों पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था तो चार ब्रिटिश पर्यटक और पेरू के दो चालक दल के सदस्य मारे गए थे।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा