लाइव न्यूज़ :

नेपाल में रनवे पर विमान फिसला, सह-पायलट और दो पुलिसकर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: April 14, 2019 16:14 IST

अखबार ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवक्ता प्रताप बाबू तिवारी के हवाले से कहा कि हेलीपैड पर तैनात सह-पायलट एस धुनगन और सहायक सब इंस्पेक्टर राम बहादुर खड़का की घटना में मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देविमान उड़ा रहे कैप्टन आरबी रोकाया और मनंग एयर के कैप्टन चेत गुरुंग घटना में घायल हो गए। उनका ग्रांड अस्पताल में इलाज चल रहा है तथा उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विमान ने मनंग एयर और श्री एयर के हेलीकॉप्टरों को टक्कर मारी।

नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में शनिवार को लुकला हवाईअड्डे पर एक छोटे विमान ने रनवे से उड़ान भरते समय वहां खड़े दो हेलीकॉप्टरों को टक्कर मार दी जिसमें एक सह-पायलट और दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार, यह घटना तब हुई जब समिट एयर का विमान उड़ान भरने के लिए तैयारी करते समय रनवे से फिसल गया और उसने रनवे से करीब 30-50 मीटर दूर लुकला हेलीपैड पर खड़े हेलीकॉप्टरों को टक्कर मार दी।

अखबार ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रवक्ता प्रताप बाबू तिवारी के हवाले से कहा कि हेलीपैड पर तैनात सह-पायलट एस धुनगन और सहायक सब इंस्पेक्टर राम बहादुर खड़का की घटना में मौत हो गई। अखबार ने अस्पताल सूत्रों के हवाले से बताया कि हादसे में घायल हुए सहायक सब इंस्पेक्टर रुद्र बहादुर श्रेष्ठ की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें विमान से काठमांडू लाया गया था।

विमान उड़ा रहे कैप्टन आरबी रोकाया और मनंग एयर के कैप्टन चेत गुरुंग घटना में घायल हो गए। उनका ग्रांड अस्पताल में इलाज चल रहा है तथा उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विमान ने मनंग एयर और श्री एयर के हेलीकॉप्टरों को टक्कर मारी। तेनजिंग हिलेरी हवाईअड्डे के नाम से भी पहचाने जाने वाले लुकला हवाईअड्डे को छोटे रनवे (527 मीटर) और दुर्गम क्षेत्र के कारण दुनिया के सबसे खतरनाक हवाईअड्डों में से एक माना जाता है।

टॅग्स :नेपालविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट