लाइव न्यूज़ :

कैपिटल बिल्डिंग के पास संदिग्ध स्थिति में व्यक्ति गिरफ्तार : बंदूक, कारतूस बरामद

By भाषा | Updated: January 29, 2021 08:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 जनवरी (एपी) अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से असहमति रखने वाले वेस्ट वर्जीनिया के एक व्यक्ति को कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) के पास संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति कैपिटल बिल्डिंग के पास चहलकदमी कर रहा था और उसकी कार से पिस्तौल तथा गोलाबारूद बरामद हुए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

साउथ चार्ल्सटन के डेनिस वारेन वेस्टओवर (71) को बुधवार को हिरासत में लिया गया। उस पर बिना लाइसेंस के पिस्तौल रखने, गोला बारूद रखने और गैर कानूनी रूप से हथियार रखने का आरोप है।

यूएस कैपिटल पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक अधिकारी ने बुधवार को वाशिंगटन डीसी में एक चौराहे पर कार खड़ी देखी जबकि कार का चालक पास ही अमेरिकन वेटेरंस डिसेबल्ड फॉर लाइफ मेमोरियल के पास एक सड़क पर टहल रहा था।

अदालत में दाखिल पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक वेस्टओवर कैपिटल बिल्डिंग के घेरे के भीतर नेशनल गार्ड्स के सदस्यों पर चिल्लाया। अदालत में रखे गए रिकॉर्ड के मुताबिक उसने गिरफ्तार करने वाले अधिकारी से कहा, ‘‘मैं मेरी कैपिटल बिल्डिंग के पास लगायी गयी तारबंदी को देखना चाहता हूं।’’

वेस्टओवर के वाहन के भीतर एक पिस्तौल और 20 राउंड गोलियां मिलीं।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने छह जनवरी को कैपिटल बिल्डिंग में उत्पात मचाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील