लाइव न्यूज़ :

ईरान में विमान हादसे के बाद अपने ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, अमेरिका ने भी घटना पर दी चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 14:21 IST

पिछले दिनों हादसे के समय विमान में कुल 173 लोग थे, जिसमें से 83 ईरान के ही थे। इस घटना के बाद अमेरिका ने भी ईरान को चेतावनी दी है।   

Open in App
ठळक मुद्देईरान प्रशासन ने तेहरान में ब्रिटेन के राजदूत को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि राजदूत को एक घंटे के बाद रिहा कर दिया गया था।

ईरान द्वारा यूक्रेन के विमान हादसे की जिम्मेदारी लेने के बाद लोग अपने देश के ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। लोग भारी संख्या में सड़कों पर उतर कर सरकार का विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों हादसे के समय विमान में कुल 173 लोग थे, जिसमें से 83 ईरान के ही थे। इस घटना के बाद अमेरिका ने भी ईरान को चेतावनी दी है।  अमेरिका ने कहा कि आगे से देश में इस तरह से नरसंहार नहीं होना चाहिए।

बता दें कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने बताया कि ईरान प्रशासन ने तेहरान में ब्रिटेन के राजदूत को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। राजदूत रोब मकायर को ईरान में शासन के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिरासत में लिया गया था। हालांकि राजदूत को एक घंटे के बाद रिहा कर दिया गया था।

राब ने राजदूत रोब मकायर को हिरासत में लिए जाने के बाद एक बयान में कहा, ‘‘ बिना किसी आधार और व्याख्या के तेहरान में हमारे राजदूत को हिरासत में लिया जाना अंतरराष्ट्रीय कानून का खुले तौर पर उल्लंघन है।’’ मंत्री ने ईरान को चेतावनी दी कि वह ‘दोराहे पर खड़ा है’ और उसे ‘परित्यक्त देश’ का दर्जा या फिर ‘बातचीत के जरिए तनाव कम करने की दिशा में कदम’ में से किसी एक को चुनना होगा।

मकायर को तेहरान में कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों को ‘उकसाने’ के मामले में हिरासत में लिया गया। ईरान में ये प्रदर्शन यूक्रेन के विमान को गलती से गिराए जाने के बाद शुरू हुआ। ईरान ने स्वीकार किया है कि उसने गलती से विमान को निशाना बनाया था। इसमें 176 लोगों की मौत हो गई थी। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने विमान गिराए जाने को ‘अक्षम्य गलती’ बताया है।

टॅग्स :ईरानअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?