लाइव न्यूज़ :

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन में लोगों ने अदालत के सामने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: April 30, 2020 20:04 IST

बेंजामिन नेतन्याहू और उनके मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पूर्व सेना प्रमुख बेनी गैंट्ज के बीच गठबंधन सरकार बनाने की सहमति के खिलाफ कई गैर-लाभकारी संगठनों द्वारा दायर याचिकाओं पर अदालत रविवार को सुनवाई करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबेंजामिन नेतन्याहू पर इस वर्ष की शुरुआत में रिश्वत, धोखाधड़ी और विश्वासभंग के आरोप लगाए गए थे।इजरायली झंडे लिए और अनिवार्य सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखते हुए करीब 100 लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

यरुशलम:  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा आपराधिक आरोपों का सामना किए जाने का हवाला देते हुए उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने इजरायल के उच्चतम न्यायालय के बाहर प्रदर्शन किया।

इजरायली झंडे लिए और अनिवार्य सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखते हुए करीब 100 लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अदालती हस्तक्षेप करार दिया। नेतन्याहू और उनके मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पूर्व सेना प्रमुख बेनी गैंट्ज के बीच गठबंधन सरकार बनाने की सहमति के खिलाफ कई गैर-लाभकारी संगठनों द्वारा दायर याचिकाओं पर अदालत रविवार को सुनवाई करेगी।

एक साल के राजनीतिक गतिरोध के बाद इस महीने की शुरुआत में दोनों के बीच यह समझौता हुआ, जिसके तहत नेतन्याहू और गैंट्ज ने प्रधानमंत्री के पद को साझा करने पर सहमति व्यक्त की, नेतन्याहू पहले 18 महीनों के लिए प्रधानमंत्री रहेंग और फिर अगले 18 महीनों के लिए गेंट्ज प्रधानमंत्री बनेंगे।

नेतन्याहू पर इस वर्ष की शुरुआत में रिश्वत, धोखाधड़ी और विश्वासभंग के आरोप लगाए गए थे। अदालत में इन आरोपों में अगले माह सुनवाई होनी है। कई समूह हाईकोर्ट से नेतन्याहू समेत किसी भी नेता को जो अदालत में आरोपों का सामना कर रहा हो सरकार गठन से प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल